कम पैदावार के बावजूद भारतीय कॉफी ने मचाया तहलका, जानिए कैसे हुई 5,273 करोड़ की कमाई

कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस तिमाही में कुल 1.03 लाख टन कॉफी का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के 1.27 लाख टन से कम है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें काफी ऊपर रही, जिसका फायदा भारत को मिला.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 3 Jul, 2025 | 03:18 PM

भारत की कॉफी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में न सिर्फ अपनी खुशबू से, बल्कि कमाई के आंकड़ों से भी सबको चौंका दिया है. साल 2025 की पहली तिमाही में भारत का कॉफी निर्यात भले ही मात्रा में घटा हो, लेकिन कीमतों में आई जबरदस्त तेजी ने कमाई में नया रिकॉर्ड बना दिया है. किसानों और निर्यातकों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं. आइए जानते हैं आखिर कैसे कम कॉफी भेजकर भी, भारत की हुई ज्यादा कमाई.

जानिए क्या है इसकी वजह

भारत से कॉफी का निर्यात 2025 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में न सिर्फ तेजी से बढ़ा है, बल्कि इस बार कम मात्रा में ही ज्यादा कमाई भी हुई है. इस तीन महीनों में भारत ने कुल 616 मिलियन डॉलर (लगभग 5,273 करोड़ रुपये) की कॉफी का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 19 फीसदी की वृद्धि है. यह कमाल तब हुआ जब निर्यात की मात्रा में 18 फीसदी की गिरावट आई. यानी भले ही कम कॉफी भेजी गई, लेकिन कीमत ज्यादा मिलने के कारण कमाई ज्यादा हुई.

कम हुई मात्रा, फिर भी उत्साहजनक आंकड़े

कॉफी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस तिमाही में कुल 1.03 लाख टन कॉफी का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के 1.27 लाख टन से कम है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें काफी ऊपर रही, जिसका फायदा भारत को मिला.

प्रति टन कीमत में 59 फीसदी की वृद्धि

बिजनेस लाइन की खबर के अनुसार, जून तिमाही में एक टन कॉफी की औसत कीमत 5.07 लाख रुपये रही, जबकि पिछले साल ये 3.39 लाख रुपये थी. यानी प्रति टन मूल्य में 49 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखी गई. साल 2025 के पहले छह महीनों में, कुल निर्यात 1,166 मिलियन डॉलर तक पहुंचा, जो कि पिछले साल के 924 मिलियन डॉलर की तुलना में 26 फीसदी ज्यादा है.

यूरोपीय देशों में भारत की कॉफी की धूम

भारत की कॉफी सबसे ज्यादा इटली को भेजी गई है, यहां लगभग 33,823 टन कॉफी को भेजा गया. इसके बाद जर्मनी (17,468 टन), बेल्जियम (15,615 टन), रूस (12,713 टन) और तुर्की (8,759 टन) रहे. ये पांच देश भारत की कॉफी के सबसे बड़े खरीदार हैं.

कीमत बढ़ने की वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में कॉफी की कीमतें पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ रही हैं. इसके पीछे ब्राजील और वियतनाम जैसे बड़े उत्पादक देशों में उत्पादन में आई कमी और सप्लाई चेन की चुनौतियां रही हैं. ऐसे में भारत जैसे देशों को बेहतर दाम मिले.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई