ईरान-इजरायल जंग के बीच अचानक बढ़ी मिर्च की मांग, 56000 रुपये क्विंटल रेट.. किसानों की बंपर कमाई

eNAM के आंकड़ों पर अगर एक नजर डालें तो 17 मार्च को आंध्र प्रदेश की हिंदूपुर मंडी में मिर्च की मिनिमम कीमत 7,000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई, जबिक मॉडल प्राइस 24,000 रुपये और मैक्सिमम प्राइस 40,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. ऐसे में मंडी आए किसानों ने बंपर कमाई की.

नोएडा | Updated On: 18 Mar, 2026 | 12:31 PM

Mandi Rate: ईरान-इजरायल जंग के बीच अचानक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मिर्च की मांग बढ़ गई है. ऐसे में मिर्च किसान बंपर कमाई कर रहे हैं, क्योंकि पिछले एक हफ्ते के अंदर इसकी कीमतों में उछाल आया है. eNAM के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश की गुंटूर मंडी में मिर्च की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिला. 17 मार्च यानी मंगलवार को गुंटूर मंडी में मिर्च की न्यूनतम कीमत 10,000 रुपये क्विंटल, मॉडल कीमत 20,000 रुपये क्विंटल और मैक्सिमम कीमत 56,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. इसका मतलब है कि मिर्च की क्वालिटी के आधार पर किसानों को अलग-अलग दाम मिल रहे हैं. जिन किसानों की पास अच्छी गुणवत्ता वाली मिर्च है, उन्हें मार्केट में अच्छा रेट मिल रहा है, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है.

eNAM के आंकड़ों पर अगर एक नजर डालें तो 17 मार्च को आंध्र प्रदेश की हिंदूपुर मंडी में मिर्च की मिनिमम कीमत  7,000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई, जबिक मॉडल प्राइस 24,000 रुपये और मैक्सिमम प्राइस 40,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा. ऐसे में मंडी आए किसानों ने बंपर कमाई की. खास बात यह है कि सूखी मिर्च की कीमत में सबसे अधिक बढ़ोतरी तेलंगाना की मंडियों में रही. तेलंगाना में 17  मार्च को अलग-अलग मंडियों में अलग-अलग किस्म की मिर्च के रेट में काफी अंतर देखने को मिला.

मॉडल कीमत 18,000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई

eNAM के मुताबिक, तेलंगाना की हैदराबाद मंडी में मिर्च की मिनिमम और मैक्सिमम कीमतों  में 17 मार्च को काफी अंतर देखने को मिला. इस मंडी में मंगलवार को मिनिमम कीमत 5,500 रुपये क्विंटल रही. जबकि इस दिन मॉडल कीमत 18,000 रुपये क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, अधिकतम कीमत 36,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. इससे साफ है कि मिर्च की गुणवत्ता के आधार पर मंडी में किसानों को बंपर रेट मिल रहा है.

एनुमामुला मंडी में 42,000 रुपये क्विंटल मिर्च

वहीं, वारंगल जिला स्थित एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडी एनुमामुला में भी कीमतों में काफी अंतर देखने को मिला. कम आवक के कारण इस मंडी में 16 मार्च यानी सोमवार को मिर्च का दाम 42,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में मौजूद 30 कोल्ड स्टोरेज खाली हैं, जो यह दिखाता है कि व्यापारियों के बीच मिर्च की मांग बहुत ज्यादा है. बढ़ती मांग को देखते हुए किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल बेचने बाजार पहुंच रहे हैं. सोमवार को करीब 52,300 बैग मिर्च बाजार में आई, जिनमें सिंगल पट्टी (SP), देसी, वंडर हॉट और दीपिका जैसी किस्मों की सबसे ज्यादा मांग रही.

इस वजह से बढ़ रही मिर्च की कीमत

एनुमामुला मंडी में 16 मार्च को सिंगल पट्टी किस्म की मिर्च 42,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि देसी किस्म 41,000 रुपये तक पहुंच गई है. वंडर हॉट की कीमत 35,000 रुपये और दीपिका की कीम 30,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. मुलुगु जिले के पोटलापुर गांव के किसान के. राजन्ना 16 क्विंटल सिंगल पट्टी मिर्च लेकर बाजार पहुंचे और उन्हें 42,000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला. मार्केट के सचिव आर. मल्लेशम ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि कुछ किसान अभी और ज्यादा कीमत का इंतजार कर रहे हैं और मौजूदा रुझान को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि आगे निराशा नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद लाल मिर्च के निर्यात पर खास असर नहीं पड़ेगा, जबकि देश में बढ़ती मांग भी कीमतों को ऊपर ले जा रही है.

Published: 18 Mar, 2026 | 12:24 PM

Topics: