तीन लाख किसानों को आज मिलेंगे 238 करोड़ रुपये, फसल नुकसान का मुआवजा जारी करेंगे सीएम मोहन

Crop Loss Compensation: मध्य प्रदेश के किसानों को आज उनकी धान फसल के नुकसान का मुआवजा मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री आज श्योपुर जिले से सिंगल क्लिक में राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान वह किसानों से संवाद भी करेंगे.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 27 Nov, 2025 | 10:24 AM

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बारिश के चलते और पीला मोजेक कीट की वजह से खराब हुई धान की फसल के लिए किसानों को मुआवजा राशि आज दी जा रही है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आज 27 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के जरिए 3 लाख से अधिक किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे. मध्य प्रदेश में 23 लाख से अधिक किसानों की फसलें बारिश और बाढ़ के चलते तबाह हुई हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री पीड़ित किसानों को 1802 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे चुके हैं.

6 जिलों के किसानों को मिलेगा फसल नुकसान का मुआवजा

मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार धान किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राशि वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री आज 27 नवंबर को श्योपुर जिले के बड़ौदा में किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे. इस मौके पर वह  6 जिलों के पीड़ित किसानों के खाते में राहत राशि ट्रांसफर करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के कल्याण के लिए राज्य सरकार सजग, संवेदनशील होकर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है.

2 हजार से ज्यादा गांवों के 3 लाख किसानों को मिलेगा पैसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर जिले के बड़ौदा से 6 जिलों के किसानों 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे. श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार, खण्डवा जिलों की 23 तहसीलों के 2 हजार 148 ग्रामों के किसानों को अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मौजेक कीट समस्या से फसल क्षति की राहत राशि दी जाएगी.

बीते साल से तीन गुना ज्यादा राहत राशि का वितरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 23.81 लाख से अधिक प्रभावित किसानों को अब तक लगभग 1802 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि राहत राशि से किसानों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में बेहद मदद मिली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल 2024-25 में राहत राशि के रूप में किसानों को में बांटी गई 660.57 करोड़ रुपए राहत राशि से करीब तीन गुना अधिक है.

मध्य प्रदेश में किस साल किसानों को कितनी राहत राशि दी गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है. प्रदेश के हर जरूरतमंद किसान को सरकार का साथ, सहयोग और संबल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 में 1590.74 करोड़ रुपए, वित्त वर्ष 2022-23 में 726.15 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2023-24 में 758.62 करोड़ रुपए राहत राशि सरकार की ओर से किसानों को दी गई है.

पीला मोजैक कीट से हुए नुकसान की भरपाई

अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मोजैक कीट से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. इससे पीड़ित किसानों को इस साल अब तक 23.81 लाख रुपये प्रभावित किसानों को 1623.51 करोड़ रुपए राहत राशि के रूप में दिए जा चुके हैं. राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि बाद में करा गए सर्वे के बाद पीड़ित किसानों को राहत देने के इरादे से 27 नवंबर को फिर से राहत राशि का वितरण किया जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Nov, 2025 | 10:19 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Nitin Gadkari Big Message At Madhya Pradesh Raisen Agriculture Festival Seed Irrigation And Organic Farming Change Farmers Fortunes

रायसेन कृषि महोत्सव में नितिन गडकरी का बड़ा संदेश, स्मार्ट सिटी नहीं स्मार्ट विलेज से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर

Wheat Procurement Bumper Arrival Wheat In 3 Markets Haryana

हरियाणा की इन तीन मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, 7 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा.. पर उठान में हो रही देरी

Madhya Pradesh Cm Mohan Yadav Mp Cabinet Approves 286 Crore Midwasa Project For Farmers

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 286 करोड़ की मिडवासा परियोजना समेत 19,810 करोड़ रुपये के विकास को मिली मंजूरी

Raisen Agriculture Festival 2026 Farmer Friend Stick To Stock Cruiser Check The Smart Farming Machines Benefits

सांप से बचाने वाली स्टिक से लेकर स्मार्ट हार्वेस्टर तक! रायसेन मेले में दिखीं ये मशीनें किसानों के लिए बनेंगी गेमचेंजर

1200 Liters Milk Spilled Onto Road In Mandi Himachal Pradesh Sparking Anger Among Dairy Farmers Over Plant Shutdown

30 गाय, करोड़ का कर्ज और 50 हजार नुकसान, मंडी में दूध न लेने पर पशुपालक का बड़ा विरोध

After Potatoes Wheat Farmers Suffer Huge Losses Due To Unseasonal Rain Farmers Face Serious Crisis Of Livelihood Said Akhilesh Yadav

आलू के बाद गेहूं किसानों को भारी नुकसान, किसान पर गुजारा करने का गहराया संकट