कई बार हमारे किसान खून-पसीना बहाकर रिकॉर्ड तोड़ फसल तो उगा लेते हैं, लेकिन बाजार में आते ही दाम इतने गिर जाते हैं कि लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है. किसानों को इसी भारी नुकसान से बचाने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद खास योजना लेकर आई है ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ यानी पीएम आशा योजना (PM-AASHA). इस योजना का सबसे बड़ा मकसद किसानों को उनकी फसल पर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की पक्की गारंटी देना है. यानी अब मंडी या बाजार में भाव कितना भी कम क्यों न हो, हमारे किसान भाइयों की कमाई सुरक्षित रहेगी!
और पढ़ें