आ‍धी कीमत में किसान कैसे खरीद सकते हैं सीड ड्रिल मशीन, जानें इस योजना के बारे में 

खेती भारत की एक बड़ी आबादी की आय का बड़ा जरिया है. कई तरीकों में ही एक है बीज बोने की विधि जो आज भी पुराने ही ढर्रे पर है. लेकिन सीड ड्रिल मशीन किसानों के इस काम को आसान बना देती है.

Kisan India
Noida | Published: 6 Mar, 2025 | 05:14 PM

खेती भारत की एक बड़ी आबादी की आय का बड़ा जरिया है. लेकिन अभी तक कई जगहों पर पारंपरिक तरीकों से ही खेती को अंजाम दिया जा रहा है. कई तरीकों में ही एक है बीज बोने की विधि जो आज भी पुराने ही ढर्रे पर है. जबकि इसमें आमतौर पर ज्‍यादा समय और मेहनत लगती है. लेकिन एक ऐसी मशीन ऐसी है जो किसानों के इस काम को आसान बना देती है. इसे बीज ड्रिल मशीन के तौर पर जानते हैं. इस मशीन में वो सभी लेटेस्‍ट खूबियां हैं जो मिट्टी में बीज बोने का एक बदला हुआ तरीका अपनाती हैं. साथ ही यह आसान है और कम मेहनत में ज्‍यादा फसल देता है. जानिए कैसे किसान आधी कीमत पर इसे हासिल कर सकते हैं. 

किसको कितनी सब्सिडी 

किसान बीज ड्रिल मशीन को करीब आधी कीमत पर हासिल कर सकते हैं. राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत किसान इस मशीन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. इस योजना के तहत, 20 बीएचपी से ज्‍यादा क्षमता वाली सीड ड्रिल मशीनों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/लघु/सीमांत/महिला किसानों को 50 फीसदी या अधिकतम 15,000 से 28,000 रुपये, जो भी कम हो, सब्सिडी मिलती है. 35 बीएचपी से कम क्षमता वाली मशीन बाकी किसानों को 40 फीसदी या अधिकतम 12,000 से 22,400 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है. 

वैरीफिकेशन के बाद मिलेगी सुविधा 

वैरीफिकेशन के दौरान किसान को मशीन की खरीद का बिल दिखाना होगा. इसका फिजिकल वैरीफिकेशन भी होगा जिसे यह कृषि पर्यवेक्षक या सहायक कृषि अधिकारी की तरफ से पूरकिया जाएगा. वैरीफिकेशन के बाद सब्सिडी की रकम ऑनलाइन किसान के बैंक अकाउंट में आ जाएगी. ऐसे किसान जो कृषि उपकरण अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने-अपने राज्‍य के किसान पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

कौन-कौन से डॉक्‍यूमेंट जरूरी 

राज्य के पात्र किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
आवेदन करने वाले किसान के लिए आधार कार्ड या जनाधार कार्ड.
जमाबंदी की प्रति (हाल ही में जारी की गई जो छह महीने से अधिक पुरानी न हो)
उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र
ट्रैक्टर पंजीकरण प्रमाण पत्र (आर.सी.) की कॉपी (अगर अप्‍लीकेशन ट्रैक्टर ऑपरेटेड इक्विपमेंट से जुड़ी है तो)
आवेदक के बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2025 | 05:14 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cm Bhajanlal Sharma Statement On Farmers Creates Ruckus Leaders Call It Insult Apologize Or Agitation Intensify

CM भजनलाल शर्मा के किसानों पर बयान से बवाल… नेताओं ने कहा अपमान, माफी मांगो वरना आंदोलन होगा तेज

Rashtriya Krashi Mela Last Day Events Witness By 4000 Farmers Nitin Gadkari And Shivraj Singh To Share Key Principles With Farmers In National Agriculture Manthan

राष्ट्रीय कृषि मंथन में जुटेंगे देशभर के 4 हजार किसान, किसानों को मूल मंत्र देंगे नितिन गड़करी और शिवराज सिंह   

Cm Mohan Big Gift To Farmers Wheat Procurement Begins At 61 Centers Msp Plus Bonus Boost Earnings

CM मोहन की किसानों को बड़ी सौगात.. 61 केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू, MSP के साथ बोनस से बढ़ेगी कमाई

Under Pm Surya Ghar Yojana Rooftops Become Source Income Electricity Bills Halved And Thousands Rupees Saved Every Month

PM सूर्य घर योजना से छत बनेगी कमाई का जरिया, बिजली बिल होगा आधा और हर महीने बचेंगे हजारों रुपये

Shivraj Singh Launched Soil Mobile App For Scientific Farming And Announce To Establish Custom Hiring Centers And Agriculture Machine Banks

वैज्ञानिक खेती के लिए सॉइल मोबाइल ऐप लॉन्च, कस्टम हायरिंग सेंटर और मशीन बैंक बनाने की घोषणा

Shivraj Singh Told Kisan India Government Will Conserve Traditional Seeds And Announced Establishment Of Seed Villages Across Country

शिवराज सिंह ने किसान इंडिया को बताया- पारंपरिक बीजों का संरक्षण करेगी सरकार, बीज ग्राम बनाने का ऐलान