1000 का एक आम! आखिर क्यों इतना महंगा बिकता है नूरजहां आम? अफगानिस्तान से है गहरा रिश्ता

नूरजहां आम का नाम मुगलकाल की प्रसिद्ध रानी नूरजहां के नाम पर रखा गया है. माना जाता है कि जिस तरह रानी नूरजहां अपनी खूबसूरती और खासियत के लिए जानी जाती थीं, उसी तरह यह आम भी अपनी विशेषताओं के कारण सबसे अलग और खास है. इसी वजह से इसे “क्वीन ऑफ मैंगोज” यानी आमों की रानी कहा जाता है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 5 May, 2026 | 04:02 PM

Noorjahan mango price: गर्मियों का मौसम आते ही आम का स्वाद हर किसी को अपनी ओर खींचता है. भारत में आम की कई मशहूर किस्में हैं जैसे दशहरी, लंगड़ा, हापुस और मालदा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे आम के बारे में सुना है जिसे “आमों की रानी” कहा जाता है? जी हां, नूरजहां आम एक ऐसी ही खास किस्म है, जो अपने बड़े आकार, अनोखे स्वाद और ऊंची कीमत के लिए जानी जाती है.

यह आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि अपनी कहानी और इतिहास के कारण भी बेहद खास है. आइए जानते हैं नूरजहां आम से जुड़ी पूरी दिलचस्प कहानी.

क्यों कहा जाता है नूरजहां आम को ‘आमों की रानी’?

नूरजहां आम का नाम मुगलकाल की प्रसिद्ध रानी नूरजहां के नाम पर रखा गया है. माना जाता है कि जिस तरह रानी नूरजहां अपनी खूबसूरती और खासियत के लिए जानी जाती थीं, उसी तरह यह आम भी अपनी विशेषताओं के कारण सबसे अलग और खास है. इसी वजह से इसे “क्वीन ऑफ मैंगोज” यानी आमों की रानी कहा जाता है.

कहां उगता है यह खास आम?

नूरजहां आम मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में उगाया जाता है. यह इलाका इस खास किस्म के आम के लिए जाना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि यह आम बहुत सीमित मात्रा में ही उगाया जाता है, इसलिए यह हर जगह आसानी से नहीं मिलता. आसपास के गुजरात में भी इसकी थोड़ी बहुत खेती होती है, लेकिन असली पहचान मध्य प्रदेश से ही जुड़ी है.

अफगानिस्तान से जुड़ी है इसकी कहानी

खाद्य इतिहासकारों के अनुसार, नूरजहां आम की जड़ें अफगानिस्तान से जुड़ी मानी जाती हैं. कहा जाता है कि यह किस्म पहले अफगानिस्तान से भारत आई और गुजरात के रास्ते मध्य प्रदेश तक पहुंची. हालांकि आज अफगानिस्तान या गुजरात में इस किस्म के आम के ठोस रिकॉर्ड नहीं मिलते. स्थानीय किसानों का मानना है कि अब इस खास किस्म की खेती सिर्फ उनके क्षेत्र में ही होती है, जिससे इसकी खासियत और भी बढ़ जाती है.

दुनिया के सबसे बड़े आमों में शामिल

नूरजहां आम की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है. इसे दुनिया के सबसे बड़े आमों में गिना जाता है. एक आम का वजन लगभग 2.5 से 3.5 किलो तक हो सकता है इसकी लंबाई करीब एक फुट तक पहुंच सकती है इतना बड़ा आकार इसे बाकी आमों से बिल्कुल अलग बनाता है. एक ही आम से पूरा परिवार आराम से खा सकता है.

एक आम की कीमत 1000 तक क्यों?

नूरजहां आम की कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. बाजार में इसकी कीमत एक आम के लिए 500 से लेकर 1000 रुपये तक पहुंच जाती है.

इसकी ऊंची कीमत के पीछे कई कारण हैं:

  • बहुत सीमित उत्पादन
  • बड़े आकार और बेहतरीन क्वालिटी
  • खास स्वाद और खुशबू
  • मांग ज्यादा लेकिन सप्लाई कम

यही वजह है कि यह आम आम लोगों की बजाय खास ग्राहकों तक ही सीमित रह जाता है.

स्वाद और गुणवत्ता में भी है खास

नूरजहां आम का स्वाद भी उतना ही खास है जितना इसका आकार. इसमें हल्का केसर जैसा फ्लेवर महसूस होता है और इसका गूदा बेहद मुलायम और रसदार होता है. इसकी पतली छिलके वाली बनावट इसे खाने में और भी आसान बनाती है. जो लोग एक बार इसका स्वाद चख लेते हैं, वे इसे भूल नहीं पाते.

भारत में इसकी खेती कैसे शुरू हुई?

TOI की रिपोर्ट्स के अनुसार, नूरजहां आम की खेती भारत में 1965 के आसपास शुरू हुई थी. कट्ठीवाड़ा में स्थित एक फार्म में शिवराज सिंह जादव के पिता ने इस किस्म को एक ग्राफ्ट (कलम) के जरिए लगाया था. धीरे-धीरे यह आम लोकप्रिय होने लगा और 1978 से 1981 के बीच राष्ट्रीय टीवी पर दिखाए जाने के बाद इसे देशभर में पहचान मिली. आज भी यह खेती सीमित किसानों द्वारा ही की जाती है.

मौसम और मिट्टी का खास योगदान

विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र की मिट्टी, जलवायु और मौसम इस आम के बड़े आकार और बेहतर गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार हैं.अगर इसे किसी दूसरे इलाके में उगाने की कोशिश की जाए, तो वैसी गुणवत्ता मिलना मुश्किल हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़