सरकार बनने पर दूध पर लागू होगा MSP, गन्ना किसानों के लिए करेंगे कई ऐलान.. इस पार्टी का वादा
समाजवादी पार्टी ने 2027 चुनाव से पहले किसानों के लिए नई योजनाओं की वादा किया है. इसमें दूध पर MSP लागू करना, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान और नया किसान आयोग बनाना शामिल है. ये प्रस्ताव अखिलेश यादव ने विजन इंडिया कॉन्क्लेव के बाद तैयार किए, ताकि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके.
Milk production: समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए अपनी योजना बनानी शुरू कर दी है. पार्टी दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने और गन्ना किसानों को फसल बिकने के 24 घंटे के अंदर भुगतान दिलाने जैसे वादों पर जोर दे रही है. साथ ही समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर किसानों के लिए एक नया किसान आयोग बनाने पर भी विचार कर रही है, जो उनकी समस्याओं को समझकर तय समय में समाधान दे सके. ये फैसले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में हुए विजन इंडिया कॉन्क्लेव के बाद लिए हैं.
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि ये सभी मुद्दे 2027 चुनाव के लिए पार्टी के किसान घोषणापत्र में शामिल किए जाएंगे. इसके साथ ही सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और हर कनेक्शन पर 300 यूनिट मुफ्त देने के बाद तय दर पर बिजली देने का वादा भी किया जाएगा. पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक, ये किसान हित से जुड़े कुछ अहम फैसले हैं, जिन पर विजन इंडिया कॉन्क्लेव के दौरान किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ चर्चा की गई है और इन्हें जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित किया जा सकता है.
इस कार्यक्रम में किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया
इस कार्यक्रम में किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने हिस्सा लिया और उन्होंने खेती से जुड़ी अहम समस्याओं पर चर्चा की. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गाजियाबाद आना था, लेकिन कुछ कारणों से वे नहीं आ सके, इसलिए उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से ही ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की. लखनऊ में उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन, तथा वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार भी मौजूद रहे.
- दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2.5 हजार करोड़ की योजना शुरू, एमपी सरकार का NDDB के साथ करार
- आग लगाने से 700 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, पूर्व CM ने की मुआवजे की मांग
- प्याज पैदावार में 29 फीसदी गिरावट की आशंका, रकबा भी हुआ कम.. बारिश से फसल चौपट
- UP में किसानों से होगी 20 लाख टन आलू की खरीद, सरकार से मिली मंजूरी.. इतने रुपये क्विंटल होगा रेट
अखिलेश यादव ने पुलिस पर उठाए सवाल
गाजीपुर जिले के करंडा गांव में विश्वकर्मा समुदाय की एक लड़की की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी और शिकायत की भाषा बदलने को लेकर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी, आवेदन की भाषा में बदलाव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले पर संदेह पैदा कर दिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि करंडा गांव के लोग इस मामले की सच्चाई जानते हैं और प्रशासन के दावों पर भरोसा नहीं कर रहे. उनके मुताबिक, इस घटना से बीजेपी के झूठ जनता के सामने उजागर हो गए हैं.