West Bengal elections: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अप्रैल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी किया. इस घोषणा पत्र में उन्होंने चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश के साथ कई बड़े वादे किए. उन्होंने महिलाओं के मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का वादा किया. ममता बनर्जी के घोषणापत्र के अनुसार, अगर उनकी सरकार बनी तो बंगाल में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे, जो अभी 1,000 रुपये हैं. वहीं, SC/ST महिलाओं को 1,700 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, जो अभी 1,200 रुपये हैं. इसके अलावा, बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मदद दी जाएगी. साथ ही हर परिवार को पक्का घर और नल से साफ पानी दिने का भी वादा किया गया है. खास बात यह है कि इस घोषणापत्र में कृषि के लिए 30,000 करोड़ रुपये का बजट रखने का वादा किया गया है.
घोषणापत्र के मुताबिक, स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा. व्यापार को मजबूत करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू होगी. इसके तहत हर बूथ पर स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे और लोगों को घर के पास ही मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग के साथ आधुनिक बनाया जाएगा और 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगरपालिकाएं भी बनाई जाएंगी.
Joined by Shri @abhishekaitc, Smt. @MamataOfficial has unveiled our 2026 Manifesto, placing before the people her ten ‘Protigya’, a steadfast commitment to sustain the momentum of progress and keep the wheels of development turning across Bengal.
और पढ़ेंBuilding on a foundation of… pic.twitter.com/BsLKRdrqlf
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 20, 2026
10 वादे राज्य के विकास में मदद करेंगे
ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल को पूर्वी भारत का व्यापार केंद्र बनाने के लिए काम करेंगी, जिसमें विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह, व्यापारिक ढांचा और एक आधुनिक ग्लोबल ट्रेड सेंटर शामिल होगा. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को लगातार सहायता मिलती रहे, और धीरे-धीरे इसे सभी योग्य वरिष्ठ नागरिकों तक बढ़ाया जाएगा. ममता बनर्जी ने कहा कि उनके 10 वादे राज्य के विकास में मदद करेंगे. साथ ही उन्होंने केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि वे उनके खिलाफ चुनावों के दौरान साजिश कर रहे हैं, और इस बार सीमाएं पार हो गई हैं.
राज्य में संस्थागत प्रसव दर अब 99.95 फीसदी हो गई
ममता बनर्जी ने विधवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के भत्ते के बारे में कहा कि कुछ विधवा भत्ता और वृद्धावस्था भत्ता बाकी है. सर्वे चल रहा है, कई लोग अब नहीं रहे. हम देखेंगे और बाकी काम समय पर पूरा करेंगे. ममता बनर्जी ने कहा कि वह ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू करेंगी, जिसके तहत स्वास्थ्य कैंप सीधे लोगों तक पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में संस्थागत प्रसव दर अब 99.95 फीसदी हो गई है, जो पहले 58 फीसदी थी.
हजारों स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा
इसके अलावा, हजारों स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और उन्हें अपग्रेड किया जाएगा, जो कैबिनेट में पहले ही मंजूर हो चुका है. उन्होंने कहा कि उनके घोषणापत्र में 10 बड़े वादे हैं और कई और परियोजनाएं भी हैं. यह घोषणापत्र छह भाषाओं में जारी किया गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि जुबा साथी योजना और छात्रवृत्ति अलग हैं; छात्रवृत्ति लेने वाले लोगजुबा साथी का लाभ भी ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है और बंगाल में बेरोजगारी 40 फीसदी कम हुई है.
राज्य में 90 फीसदी अंडों का उत्पादन
उन्होंने कहा कि गरीब किसान, असंगठित क्षेत्र के कामगार और स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाएं अब सम्मान के साथ काम कर रही हैं. राज्य में अब कई हजार करोड़ के प्रोजेक्ट आए हैं, लेदर और पावर हब बनाए गए हैं. Deucha-Pachami पावर प्रोजेक्ट तैयार होने पर सौ साल तक बिजली संकट नहीं होगा. बंगाल में अब वैगन, इंजन और कोच का उत्पादन हो रहा है और राज्य में 90 फीसदी अंडों का उत्पादन भी होता है. हिल्सा मछली के लिए लोगों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हिल्सा रिसर्च सेंटर बन चुका है और बंगाल हिल्सा से भर गया है.