शहरी सहकारी बैंकों को आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच देने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का उद्घाटन किया है. इस पहल से सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को तकनीकी तौर पर मजबूत करने और साइबर खतरों से बचाने में मदद मिलेगी. इसका फायदा किसानों को भी मिलेगा, क्योंकि ग्रामीण और किसान बड़ी संख्या में सहकारी बैंकों के जरिए कृषि ऋण, भुगतान और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े हैं. इससे बैंकिंग सेवाएं ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद होने की उम्मीद है.
और पढ़ें