उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान संघ ने बड़े किसान आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, MSP, आलू किसानों की बदहाली, अमेरिका के साथ ट्रेड डील, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा और सिंचाई व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कई चीनी मिलों ने अब तक किसानों का भुगतान नहीं किया है और किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम भी नहीं मिल रहा.
और पढ़ें