उत्तराखंड की खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए केंद्र देगा मदद, दिल्ली में बनी रणनीति

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच हुई बैठक में राज्य की खेती और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 7 Jul, 2025 | 10:00 PM

उत्तराखंड की पहाड़ी खेती को अब जंगली जानवरों से राहत मिलने वाली है. दिल्ली में हुई एक अहम बैठक में केंद्र सरकार ने इस दिशा में ठोस मदद का भरोसा दिलाया है. बैठक में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए. चर्चा का केंद्र था उत्तराखंड की पहाड़ी खेती, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहा नुकसान और इससे जुड़ी जरूरतें.

घेराबंदी के लिए मिलेगा विशेष फंड

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कि सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों  से फसल को बड़ा नुकसान होता है, जिससे ग्रामीण पलायन को मजबूर हो जाते हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत खेतों की घेराबंदी (फेंसिंग) के लिए उत्तराखंड को विशेष धनराशि देने की बात कही.

श्रीअन्न और पारंपरिक फसलों को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में मंडुआ और झिंगोरा जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पूरी मदद देगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और पोषण मिशन (NFSM) के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि किसान इन श्रीअन्न फसलों की खेती करें. इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पौष्टिकता से भरपूर इन फसलों को फिर से लोकप्रिय बनाने में भी मदद मिलेगी.

सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती पर जोर

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में सेब की हाई डेंसिटी खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्नत नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग और पैकेजिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. उन्होंने यह भी साझा किया कि राज्य की जलवायु कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों के लिए बेहद अनुकूल है. इन फसलों को नगदी खेती के रूप में बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सहायता देगी. ड्रैगन फ्रूट की खास बात है कि यह जल्दी खराब नहीं होता और इसे जंगली जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते.

सुपर फूड्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उत्तराखंड सरकार ने शहद, मशरूम और एक्जोटिक सब्जियों के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की मांग की थी, जिसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंजूरी दे दी है. इसे केंद्र के जरिए किसानों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिलेगा और उनकी उपज को बाजार से बेहतर जोड़ मिल सकेगा.

ग्रामीण विकास में भी सहयोग

कृषि मंत्री ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सारे लक्ष्य पूरे कर लिए हैं. इसके अलावा, नए लाभार्थियों का सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही उसका वेरिफिकेशन भी हो जाएगा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में बेहतर काम हुआ है, इसलिए चौथे चरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी.

यही नहीं, उन्होंने लखपति दीदी योजना और मनरेगा में राज्य की प्रगति की सराहना की और बताया कि उत्तराखंड ने पहले से तय लक्ष्य पूरे कर लिए हैं और अब नए लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jul, 2025 | 10:00 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

How To Check Detergent Adulteration In Milk At Home Simple Milk Purity Test By Fssai

Milk Adulteration: कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं? पीने से पहले घर पर जरूर करें ये 10 सेकंड का टेस्ट!

Assembly Election Dates Announced For 5 States Assam Candidate Lists Released By Congress And Aap Read Bjp Tmc Congress Leaders Comments

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई

Andhra Pradesh 47 Lakh Farmers Received Rs 8000 After State Released Annadata Sukhibhava Scheme And Also Pm Kisan 22nd Installment Received

47 लाख किसानों को किसान सम्मान राशि 20 हजार रुपये मिली, राज्य सरकार ने भी भेजे 6 हजार रुपये