14 बच्चों को जन्म देती है यह बकरी, इसके दूध में फौलादी ताकत.. डेंगू के इलाज में आता है काम

जमुनापारी बकरी की खासियत के बारे में बात करें तो यह लंबे कानों वाली होती है. यह रोज लगभग 2 से 2.5 लीटर दूध देती है और इसे सबसे अच्छी नस्ल माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, देश के कई राज्यों में जमुनापारी बकरी  का पालन बड़े पैमाने पर होता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 11 Nov, 2025 | 05:14 PM

Goat Farming: अभी भी बिहार सहित कई राज्यों में बकरी पालन के मुकाबले किसान गाय और भैंस पालन में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं. लोगों को बकरी पालन करने में शर्मिंदगी महसूस होती है. लेकिन लोगों को मालूम होना चाहिए बकरी पालन कोई छोटा काम नहीं है. अब यह एक बिजनेस का रूप ले लिया है. यानी बकरी पालन से किसान लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को केवल उन्नत नस्ल की बकरियों का चुनाव करना होगा. साथ ही इसकी देखरेख अच्छी तरह से करनी होगी. तो आइए आज जानते हैं बकरी की एक उन्नत नस्ल के बारे में, जिसका पालन शुरू करते ही किसानों की किस्मत बदल सकती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक, छोटे और सीमांत किसानों के लिए जमुनापारी बकरी का पालन  करना बेस्ट रहेगा. यह बकरी दूध और मांस दोनों के लिए बेहतर है. अगर किसान इसका पालन करते हैं, मांस बेचने के साथ-साथ दूध से भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. ऐसे एक्सपर्ट का भी कहना है कि ‘जमुनापारी’ बकरी दूध उत्पादन के लिए बहुत अच्छी नस्ल है. हालांकि, बिहार में ज्यादातर बकरियों का पालन मांस के लिए किया जाता है. लेकिन अगर आप दूध के व्यवसाय की तरफ ध्यान दें तो इससे कमाई कई गुना बढ़ सकती है.

रोज कितनी देती है दूध

जमुनापारी बकरी की खासियत के बारे में बात करें तो यह लंबे कानों वाली होती है. यह रोज लगभग 2 से 2.5 लीटर दूध देती है और इसे सबसे अच्छी नस्ल माना जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, देश के कई राज्यों में जमुनापारी बकरी  का पालन बड़े पैमाने पर होता है. खासकर यमुना नदी के आसपास के इलाके, जैसे उत्तर प्रदेश का इटावा जिला, इस नस्ल के लिए मशहूर हैं. इसके अलावा ये बकरियां बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी खूब पाली जाती हैं.

साल में देती है इतने बच्चे

जमुनापारी बकरी का दूध कई बीमारियों के इलाज में भी काम आता है. कहा जाता है कि इसका दूध सेवन करने से डेंगू के मरीजों को काफी राहत मिलती है. खास बात यह है कि ऊंची कद-काठी और भारी वजन के कारण मांस के लिए भी इनकी विदेशों में अच्छी डिमांड  रहती है. ऐसे जमुनापारी बकरी का वजन सामान्य बकरियों से ज्यादा होता है. यह अपने पूरे जीवन में लगभग 12 से 14 बच्चों को जन्म दे सकती है. इसका दूध स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है. इस बकरी के पालन के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण भी दिया जाता है. बाजार में इसकी मांस की काफी मांग रहती है. कीमत की बात करें तो जमुनापारी बकरी की खरीद-बिक्री 15 से 20 हजार रुपए प्रति बकरी तक होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Nov, 2025 | 05:11 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Heat Wave Safety Tips How To Stay Hydrated In Summers Heatstroke Se Kaise Bache Up Agriculture Department Advisory

लू से बचना है तो तुरंत बदलें अपनी ये आदतें! वरना बढ़ सकता है हीट स्ट्रोक का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Rising Feed Costs May Hike Eggs Chicken And Aquaculture Products To More Expensive Poultry Fisheries Sector Already Under Pressure Due To Heatwave

फीड कॉस्ट बढ़ने से अंडे, चिकन और एक्वाकल्चर प्रोडक्ट महंगे होंगे? हीटवेव से पहले ही दबाव में सेक्टर

Mango Farming Heatwave Management Tips To Protect Fruits From Extreme Summer Temperature

उत्तर भारत में हीट वेव का कहर! 48 डिग्री तापमान से झुलस रहे आम, किसान अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Central Government Release Data For Fertilizer Stocks And Prices Said Availability Surpasses 200 Lakh Metric Tonnes

खाद स्टॉक और कीमतों पर केंद्र सरकार का बड़ा अपडेट, 200 लाख मीट्रिक टन के पार हुई उपलब्धता

Northeast Fisheries Boost Lalan Singh Launches Multi Crore Fishery Projects In Mizoram

नॉर्थ-ईस्ट में मछली पालन की बड़ी क्रांति, ललन सिंह ने शुरू किए 32 करोड़ से ज्यादा के विकास प्रोजेक्ट

Petrol Diesel Price Hike Impact On Farmers Kharif Season 2026 Crops Costs To Increase

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से कृषि लागत बढ़ेगी, एक्सपर्ट बोले- खरीफ बुवाई से पहले किसानों की बढ़ी टेंशन