पशुपालकों के लिए खुशखबरी! अब बिना एक पैसा खर्च किए कराएं पशुओं का बीमा, 40 हजार तक मिलेगा कवर

Pashu Bima Yojana: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालकों को गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट का मुफ्त बीमा कराया जा रहा है. योजना में दुधारू गाय-भैंस पर 40,000 रुपये तक और बकरी-भेड़ पर 4,000 रुपये तक का बीमा मिलता है.

नोएडा | Updated On: 29 Jul, 2026 | 05:23 PM

Mangla Pashu Bima Yojana: ग्रामीण इलाकों में पशुपालन सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आय का सबसे बड़ा सहारा है. कई किसान खेती के साथ गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंट पालकर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं. लेकिन अगर किसी बीमारी, दुर्घटना या प्राकृतिक कारण से पशु की मौत हो जाए, तो पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. इसी परेशानी को कम करने के लिए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना चला रही है.

इस योजना के तहत पात्र पशुपालकों को अपने पशुओं का पूरी तरह मुफ्त बीमा कराने की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं. अगर आप राजस्थान के पशुपालक हैं, तो इस योजना का लाभ उठाकर अपने पशुओं को आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं.

किन पशुओं का होगा मुफ्त बीमा?

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत कई तरह के पशुओं को शामिल किया गया है. इनमें मुख्य रूप से:

शामिल हैं. योजना का मकसद पशुपालकों को किसी भी अनहोनी की स्थिति में आर्थिक सहारा देना है.

कितना मिलेगा बीमा?

योजना में बीमा राशि पशु की प्रजाति और उसकी दूध देने की क्षमता के आधार पर तय की जाती है.

पशु अधिकतम बीमा राशि (₹) मूल्यांकन का आधार
दुधारू गाय 40,000 प्रति लीटर दूध उत्पादन पर 3,000 रुपये
दुधारू भैंस 40,000 प्रति लीटर दूध उत्पादन पर 4,000 रुपये
बकरी 4,000 प्रति पशु निर्धारित अधिकतम सीमा
मादा भेड़ 4,000 प्रति पशु निर्धारित अधिकतम सीमा
ऊंट 40,000 निर्धारित अधिकतम सीमा

सरकार गाय का मूल्यांकन प्रति लीटर दूध उत्पादन पर 3,000 रुपये और भैंस का प्रति लीटर दूध उत्पादन पर 4,000 रुपये के हिसाब से करती है.

एक परिवार कितने पशुओं का बीमा करा सकता है?

इस योजना के तहत एक जनाधार कार्ड पर तय सीमा तक ही पशुओं का बीमा कराया जा सकता है. एक परिवार अधिकतम 2 दुधारू गाय, 2 दुधारू भैंस (या 1 गाय और 1 भैंस), 10 बकरियां, 10 भेड़ें और 10 ऊंट का बीमा करा सकता है. खास बात यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पशुपालकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा. बीमा का पूरा खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी.

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के पात्र पशुपालकों को मिलेगा.

आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी हैं-

ध्यान रखें कि, अगर किसी पशु का पहले से किसी सरकारी या निजी बीमा योजना में बीमा है, तो उस पशु को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

आवेदन कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया है. पशुपालक घर बैठे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकार किए जा रहे हैं. इसलिए पात्र पशुपालकों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है.

योजना से क्या होगा फायदा?

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को कई बड़े लाभ मिलेंगे. अगर किसी कारण से पशु की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि मिलने से आर्थिक नुकसान काफी हद तक कम हो जाएगा. इससे नया पशु खरीदने में भी मदद मिलेगी.

यह योजना खासकर छोटे और सीमांत पशुपालकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, क्योंकि उन्हें बिना किसी प्रीमियम के बीमा सुरक्षा मिल रही है. साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से प्रक्रिया भी पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है.

Published: 29 Jul, 2026 | 06:22 PM

Topics: