कृषि मंत्री शिवराज सिंह ग्रामीणों को देंगे 1700 करोड़ की सौगात, बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए कई ऐलान होंगे

Shivraj singh Odisha visit: ओडिशा दौरे पर शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान करेंगे. वह गांवों को जोड़ने वाले 707 पुलों को दी गई मंजूरी के बाद विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे.

Kisan India
नोएडा | Published: 30 Apr, 2026 | 05:01 PM

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 1 मई को ओडिशा दौरे पर रहेंगे. शिवराज सिंह वहां रायगड़ा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के शुभारंभ करेंगे और 1,701.84 किलोमीटर लंबाई की 827 सड़क परियोजनाओं को 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़ाने का ऐलान करेंगे. इस पहल से 898 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे स्कूल, अस्पताल, ग्रामीण मंडियों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच मजबूत होगी तथा सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगे केंद्रीय मंत्री

रायगड़ा के आईएसीआर ग्राउंड, बरिजोला में होने वाला यह कार्यक्रम ओडिशा के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नई सड़कें स्कूल, अस्पताल, ग्रामीण मंडियों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगी. इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान PMGSY-IV की स्वीकृति का पत्र ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सौंपेंगे और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जाएगा.

गांवों को जोड़ने वाले 707 पुलों को मंजूरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ओडिशा पहले से ही उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर चुका है. राज्य में PMGSY के विभिन्न घटकों के तहत अब तक 17,963 सड़कें, 74,725 किलोमीटर लंबाई और 707 पुलों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि 17,760 सड़कें, 71,742 किलोमीटर लंबाई और 658 पुल पूरे भी हो चुके हैं. यानी 1 मई का यह कार्यक्रम केवल नई स्वीकृति का आयोजन नहीं होगा, बल्कि पहले से चल रही ग्रामीण विकास यात्रा को नई शक्ति देने वाला अवसर भी बनेगा.

ओडिशा का ग्रामीण सड़क ढांचा मजबूत होगा

इस पहल को विकसित भारत के लक्ष्य, बेहतर संपर्कता, तेज आर्थिक गतिविधि और दूरस्थ बसावटों के सशक्तिकरण से जोड़ा गया है. रायगड़ा में होने वाला यह कार्यक्रम राजनीतिक और विकासात्मक, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की संयुक्त उपस्थिति में यह संदेश और मजबूत होगा कि ओडिशा में ग्रामीण सड़क, बुनियादी ढांचा और जनसुविधाओं का विस्तार अब और तेज गति से आगे बढ़ने जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़