अब लाइव

यूपी में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे, CM ने दिए निर्देश

Latest Agriculture News in Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने एक जनवरी 2011 से पहले सरकारी या वन भूमि पर बने सभी अनधिकृत घरों को सुरक्षित रखे जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की. सरकार ने कहा कि जहां इन अवैध झुग्गी बस्तियों को नियमित करना संभव नहीं होगा, वहां रहने वालों का पुनर्वास किया जाएगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ चुका है. दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 10 Jul, 2026 | 10:20 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 10:20 AM (IST)

    यूपी में सड़कों के किनारे लगेंगे 2 करोड़ से अधिक पौधे, CM ने दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सड़कों के किनारे भी पौधे लगाए जाएंगे. प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे, लोकनिर्माण, ग्राम पंचायतों, आवास विकास, पंचायती राज, नगर विकास आदि की सड़कों के किनारे भी पौधरोपण होगा. इसके लिए नोडल वन विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से दो करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. ‘मिशन छाया’ के अंतर्गत सड़क किनारे पौधरोपण के लिए 2336 स्थल पर 11325 हेक्टेयर में पौधे रोपित होंगे. मार्गों के किनारे व सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधों का रोपण होगा. इसमें पीपल, बरगद, पाकड़, गूलर, नीम, शीशम, जामुन, महुआ, आम, महोगनी, अर्जुन, चिलबिल, गुलमोहर, जकरकंडा, कचनार, अमलतास आदि प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 10:10 AM (IST)

    यूपी में 19,989 अमृत सरोवरों का निर्माण और पुनरुद्धार किया जा चुका है

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत सरोवर योजना' व 'अमृत सरोवर योजना 2.0' के तहत प्रदेश में 19,989 अमृत सरोवरों का निर्माण और पुनरुद्धार किया जा चुका है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 09:55 AM (IST)

    आज असम का बजट पेश किया जाएगा- भाजपा विधायक

    भाजपा विधायक अरूप कुमार डे ने कहा कि आज असम का बजट पेश किया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि किस विभाग को कितना पैसा मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि जयंत मल्ला बरुआ को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें उम्मीद है कि वह अगले पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे और असम को देश के शीर्ष पांच विकसित राज्यों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 09:40 AM (IST)

    PM मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेन वॉर्न स्टैंड पहुंचे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेन वॉर्न स्टैंड पहुंचे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 09:22 AM (IST)

    बारिश के कारण अंबाला में कई इलाकों में जलभराव

    बारिश के कारण अंबाला में कई इलाकों में जलभराव हुआ.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 09:05 AM (IST)

    पिछली सरकार के दौरान 42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद  हुई थी

    मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान 42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद  हुई थी, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यह बढ़कर 74 लाख मीट्रिक टन पहुंच गई है. उनके अनुसार, नई व्यवस्था से किसानों को तेजी से भुगतान मिल रहा है और खरीद प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी हुई है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर ने कहा कि राज्य की 10 फीसदी टूटे चावल (ब्रोकन राइस) नीति को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. अब केंद्र सरकार भी इस मॉडल को पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 08:50 AM (IST)

    दो वर्षों में रिकॉर्ड 74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

    आंध्र प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री नादेंदला मनोहर ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड 74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है. सरकार ने खरीद प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए कई सुधार भी किए हैं. खरीफ और रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री ने बताया कि सरकार ने किसानों से 31,000 करोड़ रुपये मूल्य का धान खरीदा है. इस दौरान 11.53 लाख किसानों को भुगतान किया गया, जिसमें से 95 फीसदी किसानों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर पैसा भेज दिया गया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 08:36 AM (IST)

    मिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज करूर का दौरा करेंगे

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज करूर का दौरा करेंगे. इस दौरान वह सरकारी और पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री करूर त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को नियुक्ति पत्र (जॉब लेटर) सौंपेंगे. इसके अलावा, वह कई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एटलस ग्राउंड में आयोजित TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के एक अलग पार्टी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 08:20 AM (IST)

    जून महीने में देश में 37 फीसदी कम बारिश हुई थी, इससे खरीफ बुवाई प्रभावित हुई

    जून महीने में देश में 37 फीसदी कम बारिश हुई थी, जिससे खरीफ बुवाई प्रभावित  हुई थी. अब अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत मिलने की संभावना है और बुवाई में तेजी आ सकती है. IMD ने बताया कि 9 जुलाई को मानसून ने उत्तर अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों को भी कवर कर लिया. इसके साथ ही मानसून ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रहने पर खेती को और फायदा मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 08:04 AM (IST)

    5 जुलाई तक देश में खरीफ फसलों की बुवाई 350.85 लाख हेक्टेयर में हुई

    कृषि मंत्रालय के अनुसार, 5 जुलाई तक देश में खरीफ फसलों की बुवाई 350.85 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इसी समय तक 442.80 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी. यानी इस बार अब तक 21 फीसदी कम क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है. हालांकि, जुलाई मानसून का सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना माना जाता है. इसी महीने किसान सबसे अधिक बुवाई करते हैं, ताकि खरीफ की अच्छी फसल मिल सके और नवंबर से पहले खेत रबी फसलों की बुवाई के लिए तैयार हो जाएं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 07:45 AM (IST)

    देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 जुलाई को पूरे भारत में पहुंच गया

    देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून 9 जुलाई को पूरे भारत में पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून इस बार सामान्य तारीख 8 जुलाई की तुलना में सिर्फ एक दिन देरी से पूरे देश में फैला है. हालांकि इसकी शुरुआत केरल में 4 जून को हुई थी, जो सामान्य से तीन दिन देर थी. पिछले चार वर्षों में मानसून सामान्य समय से पहले पूरे देश में पहुंच गया था, लेकिन इस बार शुरुआत में देरी हुई. इसके बावजूद जुलाई के पहले नौ दिनों में देश में 38 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. इससे खरीफ फसलों की बुवाई को रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 07:27 AM (IST)

    तंबाकू खरीद में देरी करने वाली कंपनियों को कड़ी चेतावनी

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तंबाकू खरीद में  देरी करने वाली कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों ने किसानों से तंबाकू खरीदने का वादा किया है, उन्हें हर हाल में उसे पूरा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने 28 कंपनियों की खरीद प्रतिबद्धताओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने खास तौर पर ITC, Godfrey Phillips India और VST Industries जैसी बड़ी कंपनियों की धीमी खरीद पर नाराजगी जताई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 07:11 AM (IST)

    तंबाकू खरीदने वाली कंपनियों को तुरंत किसानों से खरीद शुरू करने के मिले निर्देश

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तंबाकू खरीदने वाली कंपनियों को तुरंत किसानों से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है. राज्य में बड़ी मात्रा में तंबाकू किसानों के पास बिना बिके पड़ा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसानों को तंबाकू का कम से कम 200 रुपये प्रति किलो का दाम मिलना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उचित कीमत नहीं मिली तो वे तंबाकू की खेती छोड़कर दूसरी फसलों की ओर रुख कर सकते हैं. इससे भविष्य में तंबाकू उत्पादन प्रभावित हो सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Jul 2026 06:55 AM (IST)

    IMD ने 10 जुलाई को उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जुलाई को उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड में सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है. राज्य के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 10 Jul, 2026 | 06:48 AM