Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बिजली गिरने से 50 मवेशियों की मौत, नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुरा बना निवेश का हॉटस्पॉट, दिनभर की खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अगले 3 दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग ने आज असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बिजली गिरने से 50 से अधिक मवेशियों की मौत
जम्मू: 14 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊपरी इलाकों में मंगलवार तड़के बिजली गिरने से 50 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के ऊपरी इलाकों में रंजती ढोक में शौकत हुसैन के मवेशियों के झुंड पर बिजली गिरी, जिससे 50 भेड़-बकरियों, एक भैंस और एक गाय की मौत हो गई.
-
Posted By: Saurabh Sharma
राम मंदिर चंदा मामले पर बोले पंकज चौधरी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
लखीमपुर खीरी में अयोध्या श्री राम मंदिर चंदे से जुड़े मामले पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें भी दुख पहुंचा है. पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार और ट्रस्ट की ओर से यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, चाहे वे छोटे हों या बड़े, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जांच प्रक्रिया के बाद दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ा कदम उठाया जाएगा. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तस्लीमा नसरीन के बंगाल दौरे पर सियासत तेज, अग्निमित्रा पॉल ने TMC पर साधा निशाना
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने लेखिका तस्लीमा नसरीन के राज्य दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान तस्लीमा नसरीन को सुरक्षा नहीं दी गई और उनका राजनीतिक इस्तेमाल किया गया. अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने हर धर्म के लोगों का इस्तेमाल किया है. उन्होंने कहा कि तस्लीमा नसरीन ने अपनी किताबों में सच्चाई लिखी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली. मंत्री ने बताया कि अब तस्लीमा नसरीन 1 तारीख को पश्चिम बंगाल आ रही हैं और इसे उन्होंने गर्व व खुशी का विषय बताया. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, मंत्री उमेश राय ने जताई बदलाव की उम्मीद
कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने राज्य के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल पिछले 50 वर्षों से विकास का इंतजार कर रहा था. मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर तालमेल नहीं होने के कारण राज्य कई क्षेत्रों में पिछड़ गया. उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार का पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल के विकास पर है. उमेश राय ने दावा किया कि डबल इंजन की सरकार से राज्य में तेजी से बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल में विकास और प्रगति की नई तस्वीर देखने को मिलेगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
त्रिपुरा में विकास परियोजनाओं की सौगात, CM माणिक साहा बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
अगरतला में मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गोमती जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें अस्पताल, खेल सुविधाएं और शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डेस्टिनेशन त्रिपुरा’ कॉन्क्लेव में राज्य को बड़ी निवेश संभावनाएं मिली हैं. उन्होंने बताया कि 1 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. माणिक साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत त्रिपुरा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. निवेश बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
MP में 15 जुलाई से नशा मुक्ति अभियान, CM मोहन यादव बोले- 2029 तक नशा मुक्त भारत लक्ष्य
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में देशभर में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य रखा गया है. मध्य प्रदेश में यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ प्रभावित लोगों का पुनर्वास भी जरूरी है. उन्होंने पुलिस और नशा मुक्ति के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं की सराहना की. CM ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाएगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने पर CM रेखा गुप्ता का हमला, AAP नेताओं से मांगा जवाब
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली दंगों के मामले में ताहिर हुसैन को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों में दोषी पाए गए हैं और अंकित शर्मा की हत्या मामले में भी जिम्मेदार ठहराए गए हैं. रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेताओं को इस मामले में जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि दंगों के कारण दिल्ली के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के फैसले से दंगों में जान गंवाने वालों के परिवारों को न्याय मिला है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
एक देश, एक चुनाव के समर्थन में यूपी सरकार, सुरेश खन्ना बोले- इससे समय और खर्च दोनों बचेंगे
लखनऊ में यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 'एक देश, एक चुनाव' बिल को लेकर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस विचार का पूरी तरह समर्थन करती है. खन्ना ने बताया कि समिति के सामने सरकार की ओर से इसके पक्ष में तर्क रखे गए हैं. उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से समय की बचत होगी, चुनावी खर्च कम होगा और संसाधनों व मैनपावर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा. मंत्री ने कहा कि किसी भी अच्छी व्यवस्था को जल्द अपनाया जाना चाहिए और इसी उद्देश्य से सरकार ने समिति के सामने अपनी बात रखी है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
तमिलनाडु CM विजय ने कजाकिस्तान के राजदूत से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सचिवालय में कजाकिस्तान के राजदूत अज़मत यसकारयेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई. बैठक में तमिलनाडु और कजाकिस्तान के बीच आपसी सहयोग, व्यापार, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री विजय ने राज्य की विकास योजनाओं और संभावनाओं को लेकर भी जानकारी साझा की. वहीं, कजाकिस्तान के राजदूत ने दोनों क्षेत्रों के बीच बेहतर संबंधों की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए. यह मुलाकात भारत और कजाकिस्तान के संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बंगाल में 60 रथ यात्रा समितियों को 5 लाख की मदद, बीजेपी नेता केया घोष ने फैसले का किया स्वागत
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 60 रथ यात्रा समितियों को 5 लाख रुपये की ग्रांट देने के फैसले पर बीजेपी नेता केया घोष ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि यह धार्मिक आयोजन के लिए सकारात्मक पहल है. केया घोष ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रथ यात्रा को लेकर कोई विशेष पहल नहीं की थी. उन्होंने जगन्नाथ महाप्रभु से जुड़े कार्यों को लेकर भी पूर्व सरकार पर सवाल उठाए. वहीं, राज्य सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक सहायता को उन्होंने रथ यात्रा समितियों के लिए अच्छा कदम बताया. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
वन नेशन-वन इलेक्शन देश के लिए जरूरी, संसदीय समिति को यूपी सरकार ने दिया समर्थन-केशव मौर्य
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का समर्थन करते हुए इसे देश के लिए अत्यंत आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि इस विषय पर विचार-विमर्श के लिए संसदीय समिति उत्तर प्रदेश आई है, जिसका राज्य सरकार स्वागत करती है. मौर्य ने कहा कि सरकार की ओर से समिति के समक्ष 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के समर्थन में सुझाव भी प्रस्तुत किए गए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस व्यवस्था से चुनावी प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और बार-बार होने वाले चुनावों से होने वाले समय, संसाधनों और खर्च में कमी आएगी. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
भारत टेक्स 2026 में बोले गिरिराज सिंह..बिहार बन रहा टेक्सटाइल हब, 130 देशों की भागीदारी भारत की ताकत
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत टेक्स 2026 के दौरान कहा कि बिहार तेजी से टेक्सटाइल क्षेत्र में उभर रहा है और राज्य सरकार इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में एक करोड़ रुपये का निवेश 50 से 60 लोगों को रोजगार देता है. गिरिराज सिंह ने बताया कि भारत टेक्स में 130 देश हिस्सा ले रहे हैं, जो भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे और नए बाजार भी खुलेंगे. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
रथ यात्रा 2026 के लिए पुरी में खास ट्रैफिक प्लान, 30 जगह पार्किंग और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था
पुरी में 2026 की रथ यात्रा को लेकर ओडिशा प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था की है. परिवहन आयुक्त (IPS) अमिताभ ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार 30 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि यदि सभी पार्किंग स्थल भर जाते हैं, तो वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. जैसे ही किसी पार्किंग स्थल पर जगह खाली होगी, वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य रथ यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित व व्यवस्थित करना है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का भरोसा, नितिन नवीन बोले-पार्टी कार्यकर्ता को मिलेगा जनता का आशीर्वाद
पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता, पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहें. नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेपी ने बांकीपुर की जनता की सेवा का मौका एक मंडल अध्यक्ष को दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के उम्मीदवार को क्षेत्र के लोगों का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगा. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला, बोले- हताश और निराश हैं, राजनीति में नहीं बचा कोई वजूद
मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला है. फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे एक हताश और निराश व्यक्ति हैं, जिनका राजनीति में अब कोई वजूद नहीं बचा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे जो भी बयान दे रहे हैं, वह निराशा के कारण दे रहे हैं. मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी ठाकरे के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए की. महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी लगातार जारी है. आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी राज्य में चर्चाएं तेज हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा पर 23 जुलाई को होगी सुनवाई
दिल्ली के चर्चित IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट 23 जुलाई को दोषियों की सजा को लेकर दलीलों पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया है. अब अभियोजन और बचाव पक्ष सजा की अवधि को लेकर अपनी दलीलें पेश करेंगे. अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान हुई थी. अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया था. अब सभी की सजा पर फैसला सुनाया जाएगा. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में परिवहन कारोबारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 10 हजार से अधिक ट्रक सड़क से हटे
जयपुर: 14 जुलाई (भाषा) राजस्थान में परिवहन नियमों के नए प्रावधानों के विरोध में शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते 10,000 से अधिक ट्रक सड़क से हट गए हैं. परिवहन कारोबारी वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) की अनिवार्यता, परमिट संबंधी समस्याओं, फिटनेस प्रमाण-पत्र के नवीनीकरण और ई-डिटेक्शन चालान जैसे मुद्दों का विरोध कर रहे हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान का कोई प्रमाण नहीं : आईआईटी कानपुर
कानपुर (उप्र): 14 जुलाई (भाषा) देश में 20 प्रतिशत एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल (ई-20) से गाड़ियों के इंजन को नुकसान पहुंचने का कोई सुबूत नहीं है. ई-20 लागू करने को लेकर व्यक्त की जा रही चिंताओं के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के अध्ययन में यह बात सामने आई है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सालभर चलेंगे विशेष कार्यक्रम
चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर कई कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने गुरु रविदास जी की वाणी और संदेश को लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए पूरे साल समागम, वर्कशॉप, विशेष कीर्तन और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा 23 जिलों में 6.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे. ड्रोन शो, मैराथॉन और साइकिल रैलियों के जरिए गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग तेज, संसद सत्र में विरोध की तैयारी- डी. राजा
दिल्ली में CPI महासचिव डी. राजा ने जम्मू-कश्मीर के राज्य दर्जे की बहाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद वहां लोगों में भारी विरोध है. डी. राजा ने बताया कि 28 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र में इस मुद्दे को उठाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का समर्थन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर भी चर्चा की बात कही. (ANI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दोनों पक्ष धैर्य रखें, भोजशाला विवाद का हल निकालने के लिए तैयार हैं: न्यायालय
नयी दिल्ली: 14 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि भोजशाला विवाद अत्यंत संवेदनशील मामला है और हिंदू तथा मुस्लिम दोनों पक्षों को धर्य रखना चाहिए. शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि वह इस मामले की रोजाना सुनवाई करने और इसका समाधान निकालने के लिए तैयार है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वियतनाम में नाव हादसे में मारे गए तमिलनाडु के 10 लोगों के शव चेन्नई और कोयंबटूर लाए गए
चेन्नई: 14 जुलाई (भाषा) वियतनाम में स्पीडबोट हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के 10 लोगों के पार्थिव शरीर लेकर आए विमान मंगलवार सुबह क्रमशः चेन्नई और कोयंबटूर हवाई अड्डों पर पहुंचे. इन पार्थिव शरीरों को मुंबई से विमान के जरिए लाया गया. चेन्नई हवाई अड्डे पर उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला जब शोकाकुल परिजनों ने हादसे में जान गंवाने वाले अपने प्रियजनों के पार्थिव शरीर प्राप्त किए.
हादसे में मारे गए 15 भारतीयों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के निवासी थे. मृतकों में से एक के रिश्तेदार प्रभाकरन ने अपने 49 वर्षीय परिजन की अचानक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में 19 जुलाई को रत्न भंडार की विशेष फेहरिस्त बनायी जाएगी
पुरी: 14 जुलाई (भाषा) भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के एक सप्ताह के लिए गुंडिचा मंदिर में प्रवास के दौरान 19 जुलाई को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की विशेष फेहरिस्त बनायी जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस वर्ष 16 जुलाई को रथ यात्रा के दौरान तीनों देव विग्रह 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.6 किलोमीटर दूर स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां एक सप्ताह प्रवास के बाद वे 27 जुलाई को मंदिर लौटेंगे, जिसके साथ नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव का समापन होगा.
-
Posted By: Isha Gupta
पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ NIA कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
पहलगाम आतंकी हमले के मामले में NIA की विशेष अदालत ने पाकिस्तान में मौजूद और फरार आरोपी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. जांच एजेंसी इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. हाफिज सईद पर इस आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है.
-
Posted By: Isha Gupta
'मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए'! केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र
केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल के जरिए पत्र लिखकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है. उन्होंने पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है. राखी अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा.
-
Posted By: Isha Gupta
पुराने वाहनों पर लागू न करें फैसला, E20 पेट्रोल पर केजरीवाल की PM मोदी से बड़ी अपील
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार से फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिन वाहनों को E20 ईंधन के लिए डिजाइन नहीं किया गया है, उन पर इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए. केजरीवाल ने इस फैसले के असर पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है.
-
Posted By: Isha Gupta
शिवसेना (UBT) में फिर घमासान, बागी सांसदों को अरविंद सावंत का सख्त पत्र
शिवसेना (UBT) के लोकसभा संसदीय दल के नेता अरविंद सावंत ने बागी सांसदों संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमप्रकाश राजे निम्बालकर, संजय बंधु जाधव और संजय देशमुख को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि शिवसेना (UBT) मूल पार्टी है और उसने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना या किसी अन्य राजनीतिक दल में विलय की न तो पहल की है, न सहमति दी है और न ही इसकी अनुमति दी है.
-
Posted By: Isha Gupta
CM डीके शिवकुमार ने BJP के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा को दी अंतिम श्रद्धांजलि
बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. रामचंद्र गौड़ा का आज निधन हो गया. मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
-
Posted By: Isha Gupta
'पहले राम रक्षा स्तोत्र याद कर लें’, उद्धव ठाकरे के आंदोलन पर स्वामी गोविंददेव गिरी का तंज
पुणे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "अच्छी बात है कि उन्हें भगवान राम की याद आई. पहले वे राम रक्षा स्तोत्र याद कर लें, उसके बाद हम भी उनके साथ जुड़ जाएंगे." उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
हॉर्मुज हमले पर भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को MEA ने किया तलब
हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारी जहाजों पर हुए हालिया हमले के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को विदेश मंत्रालय (MEA) तलब किया. बैठक के बाद ईरान के उप मिशन प्रमुख (DCM) मोहम्मद जवाद हुसैनी समेत अन्य अधिकारी मंत्रालय से रवाना हो गए. कल हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य भारतीय घायल हुए थे. भारत ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकारी जमीन पर बना अवैध धार्मिक ढांचा हटाया गया
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया. इस दौरान सड़क के बीच सरकारी जमीन पर बने एक कथित अवैध धार्मिक ढांचे को हटाया गया. सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और यातायात को सुचारु बनाने के लिए की गई है. प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
-
Posted By: Isha Gupta
दिल्ली में रेवंत रेड्डी-गडकरी की अहम मुलाकात, सड़कों और हाईवे परियोजनाओं पर हुई चर्चा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान राज्य में सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं समेत बुनियादी ढांचे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक को तेलंगाना में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
हालात ज्यादा गंभीर नहीं, जल्द मिलेगी राहत… असम बाढ़ पर AGP विधायक का बड़ा दावा
असम के गुवाहाटी में AGP विधायक धर्मेश्वर रॉय ने कहा कि फिलहाल राज्य में बाढ़ की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे. विधायक ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत के मुताबिक राहत कार्य किए जा रहे हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 हेड कांस्टेबल की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में दो हेड कांस्टेबल, अनिल और छोटेलाल की मौत हो गई. गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, पीछे से आए पानी के टैंकर ने पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायल कांस्टेबल धर्मेंद्र की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 2 हेड कांस्टेबल की मौत
हरियाणा के गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके में देर रात हुए सड़क हादसे में दो हेड कांस्टेबल, अनिल और छोटेलाल की मौत हो गई. गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, पीछे से आए पानी के टैंकर ने पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घायल कांस्टेबल धर्मेंद्र की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का बड़ा कदम, PM को चिट्ठी लिखने के बाद आज करेंगे बड़ा खुलासा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस विषय पर वह आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह E20 पेट्रोल से जुड़े मुद्दों और अपनी मांगों पर विस्तार से बात करेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
बैंकॉक के म्यूजिक बार में भीषण आग, मौत का आंकड़ा 30 पहुंचा
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 70 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. बैंकॉक प्रशासन ने बताया कि भर्ती मरीजों में 24 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
-
Posted By: Isha Gupta
आलू किसानों के लिए बड़ा अलर्ट, CPRI ने लेट ब्लाइट बीमारी को लेकर जारी की चेतावनी
शिमला स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने हिमाचल प्रदेश के आलू किसानों को लेट ब्लाइट (झुलसा) बीमारी के खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. संस्थान ने कहा है कि मौजूदा मौसम में इस बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है. किसानों को नियमित रूप से अपनी फसल की निगरानी करने और बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार जरूरी उपाय करने की अपील की गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान, कही ये बात
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने 21 जुलाई को होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह सिर्फ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और दुखद घटना की याद है. उन्होंने कहा कि इस दिन राजनीतिक आंदोलन के दौरान गोलीबारी हुई थी, जो बेहद शर्मनाक थी. उन्होंने कहा कि उस घटना में जान गंवाने वालों को सभी राजनीतिक दलों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम को अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया और अब उनकी पार्टी भी टूट रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओडिशा सरकार ने तेंदू पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को दी बड़ी राहत, बढ़ाई मजदूरी
ओडिशा सरकार ने तेंदू पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों, पत्तों के बंडल बनाने वाले श्रमिकों और मौसमी कर्मचारियों के लिए बड़ा राहत पैकेज मंजूर किया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस कल्याणकारी पैकेज को मंजूरी दी है. इसके तहत हर 'केरी' (20 तेंदू पत्ते) पर 10 पैसे और हर 'फला' (40 पत्ते) पर 20 पैसे की मजदूरी बढ़ाई गई है. इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 10.78 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सरकार ने इस खरीफ सीजन में 17.616 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है
सरकार ने इस खरीफ सीजन में 17.616 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा है. इसमें 12.315 करोड़ टन चावल, 84 लाख टन दलहन, 3.104 करोड़ टन मक्का और 1.356 करोड़ टन मोटे अनाज शामिल हैं. वहीं, तिलहन उत्पादन का लक्ष्य 2.892 करोड़ टन रखा गया है, जिसमें 1.485 करोड़ टन सोयाबीन और 1.135 करोड़ टन मूंगफली का लक्ष्य शामिल है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं- ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि कोर्ट का फैसला देश में सद्भाव और प्रेम बनाए रखने वाला होगा. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वे भगवान राम के भक्त हैं और यदि किसी से गलती होती है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
10 जुलाई तक धान की बुवाई का अंतर और कम होकर 9 फीसदी रह गया है
कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई तक धान की बुवाई का अंतर और कम होकर 9 फीसदी रह गया है. 5 जुलाई तक यह कमी 13 फीसदी थी. इस साल अब तक 114.69 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी समय यह 125.53 लाख हेक्टेयर थी. हालांकि, दलहन और तिलहन की बुवाई में कमी सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि इन फसलों की घरेलू मांग पूरी करने के लिए भारत को आयात पर निर्भर रहना पड़ता है. 10 जुलाई तक दलहन की बुवाई 56.63 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल 73.85 लाख हेक्टेयर थी. वहीं, तिलहन का रकबा घटकर 117.83 लाख हेक्टेयर रह गया, जबकि पिछले साल यह 149.18 लाख हेक्टेयर था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आलू किसानों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है
मानसून के दौरान आलू किसानों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR-CPRI), शिमला ने कहा है कि मौजूदा मौसम को देखते हुए लेट ब्लाइट (झुलसा रोग) तेजी से फैल सकता है. संस्थान ने हिमाचल प्रदेश के किसानों को सतर्क रहने और समय रहते बचाव के उपाय करने की सलाह दी है. (ICAR-CPRI) का कहना है कि यह रोग फाइटोफ्थोरा इन्फेस्टेंस (Phytophthora infestans) नामक फफूंद से फैलता है और आलू की सबसे खतरनाक बीमारियों में माना जाता है. इससे खरीफ सीजन की आलू फसल में 30 से 50 फीसदी तक नुकसान हो सकता है. इस रोग में पत्तियों पर पहले गहरे हरे, पानी से भीगे जैसे धब्बे बनते हैं, जो बाद में भूरे या काले हो जाते हैं. तनों पर भी धब्बे दिखाई देते हैं और आलू के कंद लाल-भूरे रंग के होकर सड़ने लगते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अमानतुल्लाह खान ने SIR की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, कहा-ओखला में 1.5 लाख वोट प्रभावित हो सकते हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि ओखला विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं. अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ओखला में करीब 1 से 1.5 लाख वोट प्रभावित हो सकते हैं. उनका दावा है कि जिन लोगों को वे विपक्ष का मतदाता मानते हैं, उनके फॉर्म जमा नहीं किए जा रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा जोड़ा जाए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में खरीफ फसलों की बुवाई धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है
देश में खरीफ फसलों की बुवाई धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. 10 जुलाई तक किसानों ने 531.25 लाख हेक्टेयर में बुवाई कर ली है, जो इस सीजन के सामान्य बुवाई क्षेत्र का करीब 48 फीसदी है. हालांकि, पिछले साल इसी तारीख तक 632.69 लाख हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी. यानी इस बार अब भी बुवाई करीब 16 फीसदी पीछे चल रही है. ऐसे पिछले सप्ताह किसानों ने 180 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बुवाई की, लेकिन यह भी पिछले साल की समान अवधि के करीब 190 लाख हेक्टेयर से कम रही. विशेषज्ञों का मानना है कि कई कृषि प्रधान राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण अगले सप्ताह बुवाई की गति भी कुछ कम रह सकती है।
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सोयाबीन की बुआई तेजी, 28.92 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा
देश में खरीफ सीजन के बीच सोयाबीन की बुआई तेजी से आगे बढ़ रही है. हालांकि सरकारी आंकड़े कुछ और तस्वीर दिखा रहे हैं, लेकिन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) का दावा है कि, वास्तविक बुआई सरकारी आंकड़ों से काफी ज्यादा हो चुकी है. संगठन का कहना है कि, यह अंतर किसी कमी की वजह से नहीं, बल्कि खेतों से जानकारी सरकारी रिकॉर्ड तक पहुंचने में लगने वाले समय के कारण है. सोपा के मुताबिक, जून के आखिर तक सोयाबीन की बुआई उम्मीद से कहीं ज्यादा क्षेत्र में हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है.
सरकारी और वास्तविक आंकड़ों में बड़ा अंतर
सोपा के अनुसार, 30 जून तक देश में करीब 28.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुआई हो चुकी थी. वहीं, इसी अवधि के लिए सरकार का आधिकारिक आंकड़ा सिर्फ 6.92 लाख हेक्टेयर है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों ने E20 पेट्रोल को लेकर चिंता जताई
हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों ने E20 (20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि इस ईंधन से बागानों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें पहले जैसी क्षमता से काम नहीं कर रही हैं. इससे मशीनों का रखरखाव महंगा हो रहा है, खराबी बढ़ रही है और किसानों की लागत भी बढ़ने लगी है. किसानों के मुताबिक, सेब के बागानों में इस्तेमाल होने वाले स्प्रेयर, ब्रश कटर, पावर वीडर और टिलर जैसी ज्यादातर मशीनें पेट्रोल से चलती हैं. E20 पेट्रोल का ज्यादा असर पुराने मॉडल और टू-स्ट्रोक इंजन वाली मशीनों पर पड़ रहा है, क्योंकि इन्हें इस तरह के ईंधन के हिसाब से नहीं बनाया गया था. इससे मशीनों की कार्यक्षमता और उनकी उम्र दोनों प्रभावित हो रही हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली-एनसीआर में 14 जुलाई को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं
दिल्ली-एनसीआर में 14 जुलाई को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. IMD ने यहां हल्की बारिश, बादल छाए रहने और उमस का अनुमान जताया है, लेकिनभारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसलिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य एनसीआर शहरों में 14 जुलाई के लिए स्कूलों की छुट्टी की कोई घोषणा नहीं की गई है. फिलहाल स्कूल सामान्य रूप से खुलने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम की स्थिति बदलने पर जिला प्रशासन नए निर्देश जारी कर सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश के कई राज्यों में 14 जुलाई को मौसम बिगड़ने वाला है
Rain Alert: देश के कई राज्यों में 14 जुलाई को मौसम बिगड़ने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश, आंधी, गरज-चमक और 55 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस बनी रहने का अनुमान है. IMD का कहना है कि भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और स्थानीय बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.