Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
हम हमेशा से चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा आगे बढ़े- गायक पवन सिंह
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में 29 मार्च से एक तेज तूफान और बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसका असर तीन दिन तक रहेगा. भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत लगभग 40 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 40 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आस.पास के क्षेत्रों में रविवार से मौसम फिर बदल सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर सांसद ने जताई चिंता, कही ये बात
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
धान घोटाला मामले में इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
28 मार्च को इस्माइलाबाद थाने में रीटा, बीर कुमार, गौरव बंसल और मुख्तियार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जो जगदंबा राइस मिल के पार्टनर और जमानती बताए जा रहे हैं. हैफेड के जिला प्रबंधक शमशेर सिंह की शिकायत के अनुसार, खरीफ सीजन 2025-26 में कस्टम मिलिंग के लिए 59,115 क्विंटल धान आवंटित किया गया था. 24 मार्च को राइस मिल की जांच के दौरान करीब 38,894 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11.11 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 11.25 करोड़ रुपये का धान घोटाला
हरियाणा में आए दिन धान घोटाला के मामले आ रहे हैं. हालांकि, प्रशासन कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन इसके बावजूद भी मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा माला कुरुक्षेत्र जिले में सामने आया है, जहां पुलिस को जांच में इस्माइलाबाद स्थित एक राइस मिल में करीब 38,894 क्विंटल धान और 17,860 नए गन्नी बैग गायब मिले, जिनकी कीमत लगभग 11.25 करोड़ रुपये है. इसके बाद मिल के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, मामले के उगाजर होने के बाद किसान नेताओं में गुस्सा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हम हमेशा से चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा आगे बढ़े- गायक पवन सिंह
पवन सिंह ने ‘टच बडी’ गाने के लॉन्च पर कहा कि वह हमेशा से चाहते हैं कि भोजपुरी सिनेमा आगे बढ़े. इसी वजह से उन्होंने साउथ की फिल्म ‘डकैत’ में भोजपुरी का थोड़ा रंग जोड़ा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता से इस फिल्म को खूब प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री रूपाली गांगुली
अभिनेत्री रूपाली गांगुली उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुईं
#WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: अभिनेत्री रूपाली गांगुली उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुईं। pic.twitter.com/mmsGcf2Eny
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू, करीब 13 लाख टन है लक्ष्य
हरियाणा में 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है. इस साल राज्य सरकार करीब 13 लाख टन सरसों खरीदने की योजना बना रही है. इसमें से 25 फीसदी खरीद केंद्र सरकार की एजेंसियों (NAFED और NCCF) के जरिए प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत होगी, जबकि बाकी 75 फीसदी खरीद राज्य की एजेंसियां (HAFED और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन) 50:50 अनुपात में करेंगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी, तैयारियां पूरी
हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीदी से पहले क्रय केंद्रों पर सारी तैयारियां कर ली गई हैं. मंडी आने वाले किसानों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा खयाल रखा जाएगा. क्योंकि खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गेहूं खरीदी की तैयारियों की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वे अधिकारियों के साथ आए दिन मिटिंग ले रहे हैं. सीएम सैनी ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की. सरकार के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से गेहूं की खरीद शुरू होगी और इस सीजन के लिए 72 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, मंडी में आने वाले किसानों के लिए सभी गेट पास अब e-खरीद मोबाइल ऐप के जरिए जारी किए जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बारदाना की कमी पर किसान नेता ने सरकार को दी चेतावनी
पंजाब में गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले बोरी (बारदाना ) की किल्लत और गोदामों में जगह कमी पर दिग्गज किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने किसान इंडिया से कहा कि गेहूं खरीदी से पहले पंजाब सरकार सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ले. अगर क्रय केंद्र पर बोरी की कमी के चलते किसानों को किसी तरह की परेशानी उठानी उठानी पड़ी तो हम सड़क पर उतरेंगे और राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे.
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसान इंडिया से बात करते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर बोरी की व्यवस्था करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. सरकार को एक अप्रैल से पहले ही सारी व्यवस्थाएं कर लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मंडियों में बोरी कमी रहने पर किसानों से समय पर उपज की खरीदी नहीं हो पाएगी. ऐसे में किसानों को क्रय केंद्र के बाहर कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे खेती-बाड़ी से संबंधित उनके अन्य काम बाधित होंगे. हम नहीं चाहते कि राज्य सरकार अपनी कुव्यवस्था के कारण किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर करे.