अब लाइव

असम में 66 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी, शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार किया

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सहयोग से, देश भर के स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में आग के खतरों की रोकथाम और शमन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 4 से 10 मई 2026 तक संपूर्ण भारत में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाएगा. आयोजन का उद्घाटन आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया जाएगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: विदेश मंत्रालय ने इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी. कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को दिल्ली से पहला दल रवाना होगा, जो 5 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित आधार शिविर पहुंचेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 4 May, 2026 | 09:26 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 09:22 AM (IST)

    असम में 66 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी, शुरुआती रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार किया

    असम में आए रुझानों के अनुसार बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. पार्टी 66 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. अन्य दलों का अभी तक खाता भी नहीं खुला है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 09:07 AM (IST)

    नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा- BJP

    भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 08:50 AM (IST)

     किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी- मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां

    कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. इसमें से 4,500 रुपये ब्लॉक कृषि कार्यालय में इनपुट बिल जमा करने पर मिलेंगे. बाकी 13,000 रुपये दो किस्तों में दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए फसल की जियो-टैगिंग के साथ अनिवार्य सत्यापन पूरा करना जरूरी होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 08:38 AM (IST)

    पंजाब में 16 जिलों में किसान करेंगे मक्के की खेती, मिलेगी सब्सिडी

    पंजाब सरकार ने 2026-27 सीजन में अपनी खरीफ मक्का विविधीकरण योजना को 6 जिलों से बढ़ाकर 16 जिलों तक फैलाने का फैसला किया है. इसके तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस कदम का उद्देश्य किसानों को ज्यादा पानी खर्च करने वाली धान की खेती से हटाकर मक्का जैसी फसलों की ओर बढ़ावा देना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 08:23 AM (IST)

    बंगाल में ऐसी सरकार आएगी जो सनातन धर्म के हित में काम करेगी- सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की और उन्हें विश्वास है कि भगवान उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में ऐसी सरकार आएगी जो सनातन धर्म के हित में काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पहले यूपी और बिहार में भी जंगलराज जैसी स्थिति थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद वहां हालात सुधरे. उनके अनुसार अब बंगाल में भी बदलाव होने जा रहा है और भाजपा सरकार बनने वाली है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 08:08 AM (IST)

    असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू

    असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 07:53 AM (IST)

    यूपी से गेहूं आने के मामले की जांच के लिए एक खास टीम बनाई गई

    डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने करनाल की मंडियों में प्रतिबंध के बावजूद यूपी से गेहूं आने के मामले की जांच के लिए एक खास टीम बनाई है. इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल रैया कर रहे हैं. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसानों का गेहूं सिस्टम में कैसे पहुंचा और क्या इसमें व्यापारियों और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत थी, जिन्होंने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन  और गेट पास जैसे नियमों को दरकिनार किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 07:36 AM (IST)

    करनाल में गेहूं घोटाले का शक, अधिकारी सख्त

    हरियाणा के करनाल जिले में पिछले खरीफ सीजन में हुए कथित धान खरीद घोटाले के बाद अब रबी सीजन में गेहूं की खरीद भी जिला प्रशासन के शक के घेरे में आ गई है. आशंका है कि उत्तर प्रदेश से गेहूं लाकर स्थानीय मंडियों में बेचा जा रहा है. हालांकि, राज्य सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए नियमों को सख्त किया है, ताकि गड़बड़ियों को रोका जा सके और जवाबदेही तय हो सके. इसके तहत किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ (MFMB) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है, साथ ही आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना होता है, चाहे खुद या अपने द्वारा नामित तीन लोगों के जरिए. इसके अलावा, गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की फोटो, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर साफ दिखे, अपलोड करने के बाद ही मंडी में एंट्री के लिए गेट पास मिलता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 07:19 AM (IST)

    किसानों और मछुआरों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है

    मौसम को देखते हुए किसानों, मछुआरों और नदी या बांध के आसपास रहने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह  दी गई है. बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और बाहर जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि हालात तेजी से बदल सकते हैं. वहीं, राजस्थान में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 4 मई को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. इस दिन प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश, आंधी, मेघगर्जना और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. स्थिति को गंभीर मानते हुए मौसम विभाग ने 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. साथ ही धूलभरी हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 May 2026 07:04 AM (IST)

    19 राज्यों में आज हो सकती है, बारिश अलर्ट जारी

    भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने वाली है. भारीतय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 मई को देश के कई हिस्सों में तेज मौसम बदलाव की चेतावनी जारी की है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के साथ तमिलनाडु और कर्नाटक समेत 19 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर गरज-चमक व बिजली गिरने की भी संभावना है. खासकर पूर्वी भारत में बिजली गिरने की भी संभावना ज्यादा है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 4 May, 2026 | 06:59 AM