बिहार में स्वीट कॉर्न की खेती लाभकारी मॉडल बनी, मशरूम उगाने में आगे महिलाएं

बिहार कृषि विभाग के सचिव समजय कुमार अग्रवाल ने कृषि क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने, खेती करने के नए और आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करने औप महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनने के लिए महिला किसानों की सराहना की.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 29 May, 2025 | 08:30 AM

बिहार की राजधानी पटना में कृषि विभाग की ओर से नालंदा जिले के 3 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया. इन किसानों को सम्मानित करते हुए बिहार कृषि विभाग के सचिव समजय कुमार अग्रवाल ने कृषि क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने,खेती करने के नए और आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल करने और महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनने के लिए इन तीनों किसानों की सराहना की. बता दें कि नालंदा जिले की आकांक्षा कुमारी, मंजुला और बुंदन प्रसाद को सम्मानित किया गया है.

स्वीट कॉर्न की खेती से फायदा

बिहार कृषि विभाग की ओर से किसानों को सब्सिडी पर बीज मुहैया कराए गए, खेती की नई तकनीकें बताई गई और ट्रेनिंग दी गई. नालंदा के प्रगतिशील किसान बुंदन प्रसाद ने इस सबकी मदद से स्वीट कॉर्न की खेती की जो कि उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुई. कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बुदन प्रसाद की स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न की खेती की सराहना करते हुए कहा कि यह लाभ देने वाली खेती की सबसे अच्छा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि स्वीट कॉर्न की खेती बिहार के किसानों के लिए लाभकारी मॉडल बन गया है.

bihar news

kisan Bundan Prasad

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा

बता दें कि नालंदी की प्रगतिशील महिला किसान मंजुला को मशरूम की खेती से सफल व्यवसायी बनने और अपने साख 30 और महिलाओं को रोजगार देने के लिए सम्मानित किया गया. सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने किसान मंजुला की तारीफ करते हुए कहा कि मंजुला ने साल 2010 में मशरूम की खेती की शुरुआत की जिसके बाद धीरे-धीरे वे मसाला निर्माण और उनकी बिक्री करने वाली एक सफल महिला व्यवसायी भी हैं. उन्होंने कहा कि मंजुला का अपने साथ 30 महिलाओं को जोड़ना सामूहिक महिला सशक्तीकरण का उदाहरण और अन्य महिलाों के लिए प्रेरणा भी.

Bihar news

kisan Manjula

महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं आकांक्षा कुमारी

नालंदा की ही रहने वाली एक और प्रगतिशील महिला किसान आकांक्षा कुमारी न केवल खुद आर्थिक तौर पर मजबूत बन रही हैं बल्कि कई और महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं. बता दें कि आकांक्षा कुमारी अचार, पापड़ और मुरब्बा जैसे घरेलू उत्पादों का निर्माण करती हैं. आकांक्षा गांव के लोकल किसानों से कच्चा माल खरीदकर स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देती हैं. आकांक्षा कुमारी की इस पहल को कृषि विभाग सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया है.

Bihar News

Kisan Akansha Kumari

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 May, 2025 | 08:30 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला  

Pm Modi Released Pm Kisan 22nd Installment Rs 18640 Crore Reached The Accounts

पीएम मोदी ने जारी की PM Kisan की 22वीं किस्त, खातों में पहुंचे 18640 करोड़ रुपये.. चेक करें अकाउंट

Egg Exports A Large Consignment 35 Million Eggs Has Been Stranded At Sea For 10 Days

10 दिनों से समुद्र में फंसी है 3.5 करोड़ अंडों की बड़ी खेप, 28 फरवरी को भारत से हुई थी सप्लाई.. ये है वजह