अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे? ये 5 सस्ती चीजें दिला सकती हैं ‘अक्षय’ धन और किस्मत!

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया एक बेहद शुभ अवसर है, जिसमें सोना खरीदना ही जरूरी नहीं होता. इस दिन मिट्टी के घड़े, बर्तन, तांबे के सामान, हल्दी, चावल जैसी सस्ती लेकिन शुभ वस्तुएं खरीदकर भी ‘अक्षय’ फल प्राप्त किया जा सकता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा और शुभ कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 7 Apr, 2026 | 06:00 AM

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और पवित्र पर्व माना जाता है. साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा. ‘अक्षय’ का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा या कोई भी शुभ कार्य जीवनभर फल देता है और उसमें निरंतर वृद्धि होती रहती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

महंगा सोना नहीं खरीद सकते? ये है आसान उपाय

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा काफी पुरानी है, लेकिन आज के समय में बढ़ती कीमतों के कारण हर कोई सोना नहीं खरीद पाता. ऐसे में शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार कुछ वैकल्पिक चीजें भी हैं, जिन्हें खरीदना उतना ही शुभ माना जाता है और ये आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़तीं.

मिट्टी की चीजें क्यों मानी जाती हैं शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी का संबंध मंगल ग्रह से होता है, जो साहस, भूमि और धन का कारक माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी की वस्तुएं खरीदने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यही वजह है कि इस दिन बाजारों में सिर्फ ज्वेलरी शॉप्स ही नहीं, बल्कि कुम्हारों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

इन मिट्टी की वस्तुओं को खरीदना माना जाता है सबसे शुभ

अक्षय तृतीया पर कुछ खास मिट्टी की चीजें खरीदना बेहद फलदायी माना गया है:

  • मिट्टी का घड़ा (मटका): इसमें जल भरकर घर में रखने से समृद्धि आती है
  • दीये और बर्तन: घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं
  • गमले: हरियाली और शांति का प्रतीक
  • मिट्टी की मूर्तियां: धार्मिक वातावरण को मजबूत करती हैं

इन वस्तुओं की खास बात यह है कि ये सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होती हैं.

इन सस्ती चीजों से भी मिल सकता है ‘अक्षय’ फल

अगर आप और भी विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये चीजें भी खरीद सकते हैं:

  • तांबे के बर्तन: स्वास्थ्य और शुद्धता के लिए लाभकारी
  • हल्दी की गांठ: शुभता और समृद्धि का प्रतीक
  • रूई की गांठ: पूजा में उपयोगी और पवित्र मानी जाती है
  • लाल कपड़ा, चावल और घी: धार्मिक कार्यों में विशेष महत्व

इन वस्तुओं को खरीदकर भी आप बिना ज्यादा खर्च किए इस दिन का लाभ उठा सकते हैं.

क्या करें और क्या न करें?

इन दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें, दान-पुण्य और नए कार्यों की शुरुआत करें और साथ ही घर की साफ-सफाई और सकारात्मक वातावरण बनाए रखें. इसके अलावा इस दिन झूठ बोलने और क्रोध करने से बचें, मांस-मदिरा का सेवन न करें औऱ साथ ही नकारात्मक सोच से दूर रहें.

अक्षय तृतीया केवल सोना खरीदने का पर्व नहीं, बल्कि आस्था और शुभ कर्मों का दिन है. अगर आप सोना नहीं खरीद सकते, तो भी मिट्टी की साधारण वस्तुएं और अन्य शुभ सामग्री खरीदकर इस दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं. सबसे जरूरी है आपकी श्रद्धा और सकारात्मक भावना, जो हर छोटे कार्य को भी ‘अक्षय’ फल में बदल सकती है.

Disclaimer: यह जानकारी केवल धार्मिक मान्यताओं और सामान्य ज्ञान पर आधारित है. सटीक और अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Apr, 2026 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़