Indian School of Agriculture: आंध्र प्रदेश में किसानों की बढ़ेगी कमाई, CM चंद्रबाबू नायडू ने किया बड़ा ऐलान

indian school of agriculture: प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने ‘अन्नदाता सुखी भव’ की तीसरी किस्त 13 मार्च से लागू करने, ‘रैताना मीकोसम’ कार्यक्रम को सशक्त बनाने, खरीफ सिंचाई 15 मई से शुरू करने और कल्याण योजनाओं जैसे ‘सुपर सिक्स’, ‘इंद्र धनुष’ व बिजली ट्रू डाउन पर जोर दिया.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 12 Mar, 2026 | 11:12 AM

Andhra Pradesh indian school of agriculture : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को जिला कलेक्टर्स के साथ बैठक में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ‘इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को प्रोत्साहित करने का समय आ गया है. इसके लिए तकनीकों का सहारा लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईटी, एआई और क्वांटम लैब्स जैसी तकनीकी संस्थाओं की तरह कृषि के लिए भी एक मजबूत संस्थागत ढांचा बनाना जरूरी है. इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की तर्ज पर हम इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की शुरुआत करेंगे.

नायडू ने कृषि में नवाचार और उत्पादन बढ़ाने के लिए संस्थागत समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कलेक्टर्स को सरकारी कल्याण और विकास कार्यक्रमों की व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और शासन व कल्याण वितरण के लिए लक्ष्य तय किए. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि लाभ पात्र लोगों तक बिना देरी पहुंचे.

पुरानी प्रक्रिया से हटकर वर्चुअल कार्य प्रणाली की ओर बढ़ रहा है

उन्होंने बताया कि सरकार हर तीन महीने में शासन संबंधी मुद्दों की समीक्षा करती है और सीमित संसाधनों के बावजूद कल्याण, विकास और अच्छे शासन के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रही है. नायडू ने कहा कि पिछले 20 महीनों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं और सरकार द्वारा लागू नीतियों का लंबी अवधि में असर होगा. उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन अब सिर्फ कार्यालय में बैठकर फाइलें लिखने की पुरानी प्रक्रिया से हटकर वर्चुअल कार्य प्रणाली की ओर बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं और कार्यान्वयन में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रमुख योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जाए और ‘सुपर सिक्स’ जैसी कल्याण योजनाओं को पूरी पारदर्शिता  के साथ जनता के करीब लाया जाए.

योजना की तीसरी किस्त 13 मार्च को लागू की जाएगी

नायडू ने घोषणा की कि ‘अन्नदाता सुखी भव’ योजना की तीसरी किस्त 13 मार्च को लागू की जाएगी. इस योजना के तहत राज्य अपनी हिस्सेदारी और केंद्र द्वारा दिए गए फंड सीधे किसानों के खाते में जमा करेगा. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किसानों, सिंचाई संघों और प्राथमिक सहकारी समितियों से अपील की कि वे ‘रैताना मीकोसम’ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं.

खरीफ फसलों के लिए 15 मई से पानी छोड़ा जाएगा

उन्होंने बताया कि खरीफ फसलों के लिए 15 मई से पानी छोड़ा जाएगा, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा  मिल सके. साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कल्याण हाउसिंग योजना के तहत 2.5 लाख लाभार्थियों के लिए सामूहिक गृह प्रवेश समारोह उगादी उपहार के रूप में आयोजित किए जाएंगे. नायडू ने कल्याण पहलों पर भी जोर दिया और बताया कि ‘इंद्र धनुष’ योजना के तहत दिव्यांगों को आरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. इसके अलावा, सरकार ने बिजली के बिलों में पहली बार ‘ट्रू डाउन’ लागू किया और 4,600 करोड़ रुपये का बोझ उठाया. इस साल बिजली की खरीद मूल्य में 39 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Mar, 2026 | 11:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆