Assembly Election Result Live: बंगाल में TMC की 121 सीटों पर बढ़त, जानें बीजेपी का रुझान

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. इस बार लोगों ने बड़ी संख्या में वोटिंग में हिस्सा लिया और मतदान का आंकड़ा 85.14 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है. राज्य में फिलहाल एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की सरकार है. विपक्ष में एआईएडीएमके एनडीए का नेतृत्व कर रही है, जबकि थलापति विजय की नई पार्टी टीवीके भी मैदान में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 4 May, 2026 | 10:40 AM

Assembly Election 2026 Result: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे. इसके लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल में रुझानों में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. असम में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि केरल में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है. तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके अपनी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, पुडुचेरी में भी बीजेपी सुबह से ही आगे चल रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं, जिन पर मतदान हुआ था. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ. एक सीट पर दोबारा मतदान होना है, इसलिए आज 293 सीटों के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी से आगे चल रही है. वहीं असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं, जिनके लिए 9 अप्रैल को सभी सीटों पर मतदान हुआ था. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी चुनाव मैदान में उतरी है और उन्हें लगातार तीसरी बार जीत का भरोसा है. वहीं कांग्रेस भी राज्य में 10 साल से चली आ रही हार का सिलसिला खत्म कर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. इस बार राज्य में रिकॉर्ड 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है.

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. इस बार लोगों ने बड़ी संख्या में वोटिंग में हिस्सा लिया और मतदान का आंकड़ा 85.14 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है. राज्य में फिलहाल एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की सरकार है. विपक्ष में एआईएडीएमके एनडीए का नेतृत्व कर रही है, जबकि थलापति विजय की नई पार्टी टीवीके भी मैदान में है, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है.

केरल में 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई थी

केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जहां 78.27 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. यहां पी. विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ की सरकार है. वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी 9 अप्रैल को ही मतदान हुआ था, जहां 89.97 प्रतिशत वोटिंग हुई. पुडुचेरी में फिलहाल रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है.

LIVE Updates:-

  • केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक सीट पर बढ़त मिली है. RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में पार्टी के लिए केरल में जाकर प्रचार भी किया था.
  • तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं एआईएडीएमके 73 सीटों पर और डीएमके 48 सीटों पर आगे चल रही है. इन रुझानों के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी और कड़ी कर दी गई है.
  • ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने फिर से वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली है. टीएमसी अब 121 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी की बढ़त, जो पहले 150 से ज्यादा सीटों तक पहुंच गई थी, अब घटकर 139 सीटों पर आ गई है और बहुमत के आंकड़े से नीचे चली गई है.
  • तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में शुरुआती रुझान काफी दिलचस्प हैं. यहां एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 45 सीटों पर बढ़त बनाकर पहले स्थान पर चल रही है. वहीं एडीएमके 41 सीटों पर आगे रहकर कड़ी टक्कर दे रही है.
  • पश्चिम बंगाल के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. 293 सीटों में से 256 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी 148 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा लेफ्ट एक सीट पर आगे है.
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे बढ़त बना ली है, जबकि सत्ताधारी डीएमके पीछे चल रही है. इस तरह टीवीके राज्य में मजबूत प्रदर्शन करती दिख रही है. चुनाव आयोग (ECI) के अब तक के 60 सीटों के रुझानों में टीवीके 20 सीटों पर आगे चल रही है और धीरे-धीरे अपनी बढ़त बढ़ा रही है.
  • पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला और कड़ा हो गया है, लेकिन अब दोनों के बीच अंतर बढ़ता दिख रहा है. बीजेपी 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त में हैं और लेफ्ट का उम्मीदवार 1 सीट पर आगे है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 4 May, 2026 | 09:55 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड