खाद को लेकर बिहार में बड़ा एक्शन! कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का सख्त आदेश… कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं

Bihar Fertilizer Availability: बिहार में खाद को लेकर फैली अफवाहों के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने साफ किया है कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है. पर्याप्त स्टॉक, छापेमारी और डिजिटल निगरानी के जरिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 29 Mar, 2026 | 01:10 PM

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच राज्य सरकार ने खाद की उपलब्धता को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. पटना में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी हाल में किसानों को खाद की कमी का सामना नहीं करने दिया जाएगा. सरकार का फोकस है कि किसानों को समय पर और सही दाम पर उर्वरक मिल सके.

खाद उपलब्धता पर सरकार की सख्त नजर

राजधानी पटना में हुई इस समीक्षा बैठक में सभी जिलों के कृषि अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में खाद के स्टॉक की स्थिति का आकलन करना था. मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वितरण प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकार का मानना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना ही किसानों की आय को सुरक्षित रखने का सबसे अहम कदम है.

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

सरकार ने खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाया है. राम कृपाल यादव ने साफ कहा कि जो भी व्यापारी या बिचौलिया निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलेगा या खाद का स्टॉक छिपाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

राज्य स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक निगरानी बढ़ा दी गई है. विशेष उड़नदस्ता टीमें बनाई गई हैं, जो अचानक छापेमारी कर सकती हैं. इससे बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

बिहार में खाद का भरपूर स्टॉक

किसानों के बीच फैली कमी की आशंका को दूर करते हुए सरकार ने आंकड़े भी जारी किए हैं. राज्य के गोदामों में इस समय पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है. यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी जैसे प्रमुख उर्वरकों का भंडार इतना है कि फिलहाल किसी भी जिले में कमी की स्थिति नहीं है. सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें.

मौजूदा समय में स्टॉक इस प्रकार है:

  • यूरिया: 2.63 लाख मीट्रिक टन
  • डीएपी (DAP): 1.43 लाख मीट्रिक टन
  • एनपीके (NPK): 2.07 लाख मीट्रिक टन
  • एमओपी (MOP): 0.39 लाख मीट्रिक टन
  • एसएसपी (SSP): 1.02 लाख मीट्रिक टन

अनियमितता पर सख्त कार्रवाई जारी

राज्य सरकार ने सिर्फ चेतावनी ही नहीं दी, बल्कि कार्रवाई भी तेज कर दी है. वर्ष 2025-26 के दौरान सैकड़ों उर्वरक दुकानों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं और कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हर हफ्ते दुकानों के स्टॉक का मिलान किया जाए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ा जा सके.

तस्करी रोकने के लिए सीमाओं पर सख्ती

बिहार के सीमावर्ती इलाकों में खाद की तस्करी रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ मिलकर निगरानी बढ़ाई गई है. सरकार का साफ संदेश है कि राज्य के किसानों के लिए आवंटित खाद किसी भी कीमत पर बाहर नहीं जाने दी जाएगी.

डिजिटल सुविधा और जागरूकता पर जोर

किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है. अब किसान मोबाइल ऐप के जरिए अपने नजदीकी दुकानों पर उपलब्ध खाद की जानकारी घर बैठे ले सकते हैं. इसके साथ ही ‘धरती माता बचाओ’ जैसी पहल के जरिए किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

बिहार सरकार की सख्ती और सक्रियता से साफ है कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. पर्याप्त स्टॉक, सख्त निगरानी और डिजिटल सुविधाओं के जरिए राज्य में खाद संकट की संभावना को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा
गुरबाज सिंह, रोपड़

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fertilizer News Ram Kripal Yadav Action On Black Marketing Stock Update Farmers Relief

खाद को लेकर बिहार में बड़ा एक्शन! कृषि मंत्री राम कृपाल यादव का सख्त आदेश… कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं

Madhya Pradesh Millets Crops To Receive Gi Tags Nominations Completed For Purple Pigeon Pea Sitahi Kutki And Nagdaman Kutki Sri Anna Crops Gi Tag

मध्य प्रदेश की तीन फसलों को मिलेगा जीआई टैग, सिताही और नागदमन कुटकी के साथ बैंगनी अरहर का नामांकन 

Andhra Pradesh Government Is Giving 50 Percent Subsidy For Fruit Covering

करना चाहते हैं ज्यादा कमाई तो करें ‘फ्रूट कवरिंग’.. सरकार दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी, जानें इसके फायदे

Potatoes Maize Farmers Face Crisis Due To Lack Of Remunerative Prices Poses Risk Of Mounting Debt Demands Bhavantar Scheme Benefits

आलू के बाद मक्का किसानों पर आफत.. भाव नहीं मिलने से कर्ज बढ़ने का खतरा, भावांतर का लाभ देने की मांग

Golden Opportunity Start Goat Farming Uttar Pradesh Government Offering 90 Percent Subsidy And Free Training

Goat Farm Business: बकरी पालन शुरू करने का मौका, सरकार दे रही 90 फीसदी सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग

Onion Farming In March Best Time For Planting Tips High Yield Fertilizer Management Pyaj Ki Buwai

किसान ध्यान दें! सिर्फ सही समय और 3 ट्रिक्स से बढ़ेगी प्याज की पैदावार, कृषि विभाग ने बताए सीक्रेट टिप्स