अब दुकानदार नहीं कर पाएंगे धोखा! बिहार कृषि ऐप से घर बैठे जानें उर्वरक का पूरा स्टॉक

Bihar Fertilizer Availability: बिहार कृषि ऐप के जरिए अब किसानों को उर्वरकों की रियल टाइम जानकारी आसानी से मिल सकेगी, जिससे उन्हें सही समय पर सही स्टॉक उपलब्ध होगा. इस डिजिटल पहल से दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएगी साथ ही कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी. इसके अलावा किसानों का समय और खर्च भी बचेगा.

नोएडा | Published: 11 Apr, 2026 | 12:54 PM

Bihar Krishi App: बिहार सरकार किसानों को पारदर्शी और सटीक जानकारी देने के लिए लगातार नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है. इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिहार कृषि मोबाइल ऐप के जरिए अब किसानों को रियल टाइम में उर्वरक (फर्टिलाइजर) की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी. इससे किसानों को सही समय पर सही उर्वरक मिल सकेगा और दुकानदारों द्वारा गुमराह किए जाने की समस्या खत्म होगी.

क्या है बिहार कृषि ऐप?

बिहार कृषि ऐप एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है. इस ऐप के जरिए किसान अपने आसपास के दुकानों में उपलब्ध उर्वरकों की ताजा, सटीक और रियल टाइम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. पहले किसानों को उर्वरक के लिए दुकानदारों पर निर्भर रहना पड़ता था, जहां कई बार गलत जानकारी, स्टॉक खत्म होने का बहाना या अनियमितता देखने को मिलती थी. लेकिन अब यह ऐप किसानों को सही जानकारी देकर उनकी समय, मेहनत और खर्च तीनों की बचत कर रहा है.

कैसे काम करेगा यह सिस्टम?

इस नई व्यवस्था में उर्वरक विक्रेताओं को अपने स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करनी होगी. जैसे ही कोई उर्वरक उपलब्ध होगा या खत्म होगा, उसकी जानकारी तुरंत ऐप पर दिखाई देगी. इससे किसान यह देख सकेंगे कि किस दुकान पर कौन सा उर्वरक उपलब्ध है और कितनी मात्रा में है. इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ से भी छुटकारा मिलेगा.

किसानों को क्या होंगे फायदे?

दुकानदारों पर क्या असर पड़ेगा?

इस नई व्यवस्था से उर्वरक विक्रेताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है. उन्हें अपने स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करनी होगी. इससे अनियमितता और कालाबाजारी पर रोक लगेगी. सरकार का उद्देश्य साफ है, किसानों को सही जानकारी मिले और बाजार में पारदर्शिता बनी रहे.

डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम

यह पहल बिहार में डिजिटल कृषि (Digital Agriculture) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे न केवल किसानों को सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती को आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा सकेगा.

बिहार कृषि ऐप किसानों के लिए एक सशक्त और उपयोगी टूल साबित हो सकता है. इससे उर्वरक की उपलब्धता की सही जानकारी मिलने से किसान बेहतर निर्णय ले सकेंगे और उनकी खेती में सुधार होगा.

Topics: