LPG गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव पर केंद्र से फिर आया जवाब, PNG सप्लाई एरिया में हैं तो शिफ्ट करना होगा कनेक्शन
LPG Cylinder Booking Rules: केंद्र सरकार ने कहा है कि एलपीजी बुकिंग टाइमिंग गैप को लेकर जो पहले समयसीमा तय की गई थी, वही लागू रहेगी. अब उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, पीएनजी सप्लाई वाले एरिया में रहने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने को कहा गया है.
एलपीजी गैस सिलेंडर को रीफिल कराने संबंधी नियमों में फिर से बदलाव किए जाने को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट्रीकरण जारी किया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि एलपीजी बुकिंग टाइमिंग गैप को लेकर जो पहले समयसीमा तय की गई थी, वही लागू रहेगी. अब उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए उपभोक्ता भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों से बचें. वहीं, एक नए आदेश में कहा गया है कि अगर उपभोक्ता पीएनजी सप्लाई वाली जगहों में रहते हैं तो एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनके घरों में LPG की सप्लाई बंद कर दी जाएगी.
सोशल मीडिया पर किए गए दावे गलत- प्राकृतिक गैस मंत्रालय
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है. इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है. यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय-सीमा पूर्ववत बनी हुई है.
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग संबंधी ये नियम लागू
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर बुकिंग संबंधी वर्तमान नियम शहरी क्षेत्रों में 25 दिन में एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की जा सकती है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की समयसीमा तय की गई है. कनेक्शन की श्रेणी से कोई सरोकार नहीं.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार, चिंता का कोई कारण नहीं
मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा एलपीजी रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग से बचें. यह दोहराया जाता है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है.
Clarification: LPG Refill Booking Timings
Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.
There is no change in LPG refill booking norms.
• Minimum gap between two refill bookings remains:
– 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026
पीएनजी की सप्लाई है तो एलपीजी से शिफ्ट करना होगा
सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसका मकसद गैस नेटवर्क का विस्तार तेजी से करना और किसी एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है. इस आदेश के तहत अगर उपभोक्ता उन जगहों पर LPG (खाना पकाने वाली गैस) से PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) पर स्विच नहीं करते हैं, जहां PNG की सुविधा उपलब्ध है, तो उनके घरों में LPG की सप्लाई बंद कर दी जाएगी.
भारत पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण LPG की कमी से जूझ रहा है, जिससे मुख्य स्रोतों से सप्लाई में रुकावट आ रही है इसलिए सरकार घरों और कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को PNG पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. PNG एक ज्यादा सुविधाजनक विकल्प है, जिसका उत्पादन देश के अंदर ही होता है और जिसकी सप्लाई अलग-अलग स्रोतों से की जाती है. PNG की सप्लाई पाइपलाइन के जरिए सीधे किचन बर्नर तक लगातार होती रहती है, जिससे बार-बार गैस रिफिल बुक करने की जरूरत नहीं पड़ती.