LPG गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर घमासान, सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने शुरू किए  

LPG cylinder supply shortage: देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की कमी के चलते गैस सिलेंडर एजेंसियों में लोगों की लंबी लाइने देखी गई हैं. अब सरकार के निर्देशों के बाद राज्यों में एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 11 Mar, 2026 | 03:14 PM

मध्य पूर्व देशों में युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. इसके चलते बीते सप्ताह तेल मार्केटिंग कंपनियों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ा दिया है. जबकि, कमर्शियल सिलेंडर का दाम 115 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाया जा चुका है. इसके साथ ही बीते दो दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के चलते लोगों में पैनिक देखा जा रहा है. नोएडा, बेंगलुरू समेत देश के कई हिस्सों में सिलेंडर की कमी के चलते गैस सिलेंडर एजेंसियों में लोगों की लंबी लाइने देखी गई हैं. वहीं, विपक्ष ने केंद्र सरकार को कीमतों में बढ़ोत्तरी और आपूर्ति दिक्कतों को लेकर आलोचना की है. अब सरकार के निर्देशों के बाद राज्यों में एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं.

बेंगलुरु समेत कई शहरों में LPG कस्टमर पैनिक में बुकिंग कर रहे

वेस्ट एशिया विवाद बढ़ने की वजह से सप्लाई में रुकावट की चिंता के बीच पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु की कई गैस एजेंसियों पर घरेलू LPG सिलेंडर के लिए पैनिक में पूछताछ बढ़ गई है, हालांकि डीलरों ने बुधवार को कहा कि अभी स्टॉक काफी है. हालांकि, एक LPG डीलर ने PTI को बताया कि कमर्शियल LPG सिलेंडर की बहुत कमी है, जिससे शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट को दबाव में काम करना पड़ रहा है. होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने दोहराया कि स्टॉक खत्म होने पर उन्हें बंद करना पड़ेगा.

बैंगलोर होटल्स एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी कर कहा कि कमर्शियल इस्तेमाल के लिए गैस सिलेंडर की सप्लाई आज से रोक दी गई है. इसके अलावा, जब तक गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हो जाती, हमारी होटल इंडस्ट्री को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

वहीं, नोएडा के सेक्टर 63 में रसोई गैस सिलेंडर पाने के लिए एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भी गैस एजेंसी के सामने लोग सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में देखे गए. वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में भी गैस एजेंसी के सामने सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई.

मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडरों रिफलिंग की नई गाइड लाइन

मध्य प्रदेश के शहडोल समेत अन्य जिलों में घरेलू व कार्मिशियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ोत्तरी के साथ ही रिफलिंग और वितरण को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है. निकट भविष्य में होने वाली गैस की किल्लत और कालाबाजारी की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों ने सिलेंडर वितरण के मापदंड दय कर दिए हैं. अब निर्धारित नियमों के तहत ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. होटल, रेस्टोरेंट, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के उपयोग के लिए एक निर्धारित तादाद में ही कार्मिशियल सिलेण्डर उपलब्ध होगा. व्यापारी इसका भण्डारण व दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे. घरेलू गैस सिलेण्डरों की रिफरिलंग के लिए 25 दिन की समयावधि निर्धारित की गई है.

एलपीजी गैस आपूर्ति संबंधी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर बनाया गया

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थानीय उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया गया है. जिले के अपर जिलाधिकारी (सिविल सप्लाई) राजेश कुमार ने मीडिया को बताया कि LPG गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है. इस कॉल सेंटर का दूरभाष नंबर 0512-2988763 निर्धारित किया गया है. आमजन इस नंबर पर एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं तथा कालाबाजारी से संबंधित सूचनाएं भी उपलब्ध करा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर- 0512-2988763 . इसके साथ ही 6394616122 व्हाट्सएप नंबर पर भी शिकायत कर सकते हैं.

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर सरकार ने क्या कहा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि फ्यूल सप्लाई में मौजूदा जियोपॉलिटिकल रुकावटों और LPG की सप्लाई पर रुकावटों को देखते हुए, मिनिस्ट्री ने ऑयल रिफाइनरियों को ज्यादा LPG प्रोडक्शन करने और इस एक्स्ट्रा प्रोडक्शन का इस्तेमाल घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने के ऑर्डर दिए हैं.

मिनिस्ट्री ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी, ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर बुकिंग पीरियड शुरू किया है. इम्पोर्टेड LPG से नॉन-डोमेस्टिक सप्लाई को हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन जैसे जरूरी नॉन-डोमेस्टिक सेक्टर में प्राथमिकता दी जा रही है. दूसरे नॉन डोमेस्टिक सेक्टर में LPG सप्लाई के लिए, OMCs के तीन ED की एक कमेटी बनाई गई है जो रेस्टोरेंट, होटल, दूसरी इंडस्ट्री को LPG सप्लाई के लिए आए रिप्रेजेंटेशन का रिव्यू करेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं
विजेताओं के नाम
पंकज कुमार, नोएडा
पारुल यादव, फरीदाबाद
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं
विजेताओं के नाम
पंकज कुमार, नोएडा
पारुल यादव, फरीदाबाद

लेटेस्ट न्यूज़