किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने आलू के भावांतर भुगतान को लेकर सरकार से जल्द दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आलू के भावांतर की एक किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन अभी एक किस्त बाकी है. गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया कि बाकी किस्त भी जल्द जारी की जाए. उन्होंने कहा कि आलू की फसल का भुगतान समय पर मिलने से किसानों का हौसला बना रहता है. साथ ही उन्होंने मांग की कि अगली बार आलू की फसल का भुगतान भी समय पर किया जाए.
और पढ़ें