अनंतनाग में किसान संगठन की बैठक के दौरान किसान नेता गुनी प्रकाश ने जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों की समस्याओं को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कश्मीर के सेब किसानों को मंडी व्यवस्था और बिचौलियों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनके मुताबिक किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के लिए मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है. गुनी प्रकाश ने कहा कि सेब किसानों और उपभोक्ताओं के बीच बिचौलियों की वजह से बड़ा अंतर पैदा हो रहा है. किसान संगठन ने इस व्यवस्था को बदलने और किसानों को सीधे फायदा पहुंचाने के लिए कश्मीर में संगठन को मजबूत करने की बात कही है.
और पढ़ें