प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान संगठन के भविष्य के लिए Resilience, Innovation, Cooperation और Sustainability को चार प्रमुख स्तंभ बताया. उन्होंने कहा कि आज दुनिया महामारी, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है, इसलिए संकट से निपटने के लिए पहले से तैयारी और सहयोग जरूरी है. पीएम मोदी ने Infectious Disease Prevention and Response के लिए BRICS Integrated Early Warning System और Disaster Management के लिए Early Warning Data Integration Guidelines का जिक्र किया. साथ ही BRICS Logistic Supply Chain Cooperation Framework को सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम बताया.
और पढ़ें