मॉनसून ने दिखाया रौद्र रूप, बिजली गिरने से 7 ग्रामीणों की मौत और कई जख्मी, तेज हवाओं में पेड़ ढहे

मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर पर खराब मौसम के वक्त खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है और पशुओं को पेड़ के नीचे नहीं बांधने को कहा है. खराब मौसम के वक्त पशुओं को शेड के भीतर रखने की सलाह दी गई है.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Published: 14 Jun, 2026 | 11:40 AM

Jharkhand News in Hindi: झारखंड में मॉनसून ने एंट्री के दूसरे दिन ही रौद्र रूप ले लिया है. रांची, दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद समेत कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है. रांची पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में झारखंड में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और 10 साल का एक लड़का शामिल है. वहीं, कई हिस्सों में लोगों को चोटिल होने की सूचना है. पीड़ितों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और किसान हैं. मौसम विज्ञानियों ने सलाह में कहा है कि खराब मौसम के वक्त किसान खेतों में काम नहीं करें और पशुओं को पेड़ के नीचे नहीं बांधने को कहा है. ऐसा करते हैं तो तूफानी हवाओं और बिजली गिरने के खतरे से बचा जा सकता है.

7 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा पेड़ ढहे

रांची पुलिस ने रविवार को जारी किए बयान में बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में झारखंड में बिजली गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वाले 7 लोगों में से दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों के रहने वाले थे, जबकि बाकी घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं हैं. जबकि, कई हिस्सों में तेज आंधी और बिजली गिरने से दो दर्जन से ज्यादा पेड़ ढह गए हैं.

खेत में काम कर रहे जीतू और निराशो देवी पर गिरी बिजली

पिठोरिया पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर सत्यदेव प्रसाद ने पीटीआई से कहा कि मरने वालों में रांची जिले के दो लोग शामिल हैं. उनकी पहचान बड़हू गांव के किसान जीतू महली (55) और कटमकुली गांव की निराशो देवी (33) के तौर पर हुई है. खेत में काम करते समय दोनों पर बिजली गिरी थी. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि गढ़वा में दो लोगों की मौत हुई, जिनकी पहचान खरौंधी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंडी गांव की रहने वाली महिला किसान रीना देवी (30) और केतार पुलिस स्टेशन इलाके के मुकुंदपुर गांव के रहने वाले किसान राम अवतार पाल (65) के तौर पर हुई है.

कैसा रहेगा मौसम और किसानों के लिए सलाह

झारखंड के रांची मौसम केंद्र ने राज्य में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की दस्तक के साथ ज्यादातर हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो,रायकेला-खरसांवा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर पर खराब मौसम के वक्त खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी है और पशुओं को पेड़ के नीचे नहीं बांधने को कहा है. खराब मौसम के वक्त पशुओं को शेड के भीतर रखने की सलाह दी गई है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Pm Kisan Next Installment Gift For Farmers Onion Procurement Price Raised To Rs 1650 Per Quintal

PM किसान की अगली किस्त से पहले किसानों को तोहफा, इस चीज की खरीद मूल्य बढ़ाकर 1650 रुपये प्रति क्विंटल किया

Monsoon Unleashed Its Fury In Jharkhand Seven Villagers Died And Several Were Injured After Being Struck By Lightning

मॉनसून ने दिखाया रौद्र रूप, बिजली गिरने से 7 ग्रामीणों की मौत और कई जख्मी, तेज हवाओं में पेड़ ढहे

New Milk Procurement Rule Only 20 Litres Per Day To Be Purchased From Each Farmer

छोटे पशुपालकों के लिए सरकार ने दूध खरीद नियम बदले, खरीद लिमिट और मूल्य भुगतान में इजाफा

Uttar Pradesh Becomes The Largest Food Processing Hub In Indian With 3 Point 50 Lakh Units

CM योगी के नेतृत्व में यूपी बना देश का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब, 3.50 लाख प्रोसेसिंग यूनिट्स के साथ नंबर-1

Pm Kisan Maandhan Yojana Monthly Pension Of Rupees 3000 For Farmers Know Eligibility How To Apply Here

सिर्फ 55 रुपये जमा करें और हर महीने पाएं 3,000 रुपये पेंशन, पति-पत्नी दोनों को मिलेगा फायदा, जानें डिटेल्स

Government Assures No Shortage Of Fertilizers Urea Dap For Kharif Rabi Season Ready To Face El Nino Says Shivraj Singh Chouhan

कृषि मंत्री का ऐलान! खरीफ और रबी सीजन के लिए खाद की नहीं होगी कमी, सस्ती दरों पर मिलेंगे यूरिया-डीएपी