तीसरे दौर की वार्ता के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन वापस लिया, सरकार ने सभी शर्तें मानीं
CJP Protest End : अभिजीत डीपके ने जंतर मंतर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अभी दो मांगें पेंडिंग हैं उन्हें पूरा करे सरकार.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते कहा कि अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. डीपके ने हुंकार भरते हुए कहा कि कॉकरोच से पंगा मत लेना. युवाओं ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद जश्न मनाया. वहीं, अब शाम को कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है. प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हम आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा.
कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से वार्ता के बाद आंदोलन वापस लिया
शाम को ताजा अपडेट के अनुसार सरकार के साथ बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका से हाथ मिलाया.
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने सोशल पोस्ट में कहा यह लोकतंत्र की जीत है, सड़कों से सीधे लोकतंत्र की जीत है. यह शांति, सब्र और लगन की जीत है.
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता
इस्तीफे के बाद क्या बोले अभिजीत डीपके
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत डीपके ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए. और दूसरा, ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया. उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए. याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना. हम अभी कहीं नहीं जाने वाले हैं.
#WATCH | Delhi: On the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan, Abhijeet Dipke, Founding President of Cockroach Janta Party, says, “…This is the first wicket. We won’t stop here. This is just the beginning. I salute all students, all the volunteers who have… pic.twitter.com/vWPseOMdLD
— ANI (@ANI) July 25, 2026
सभी मांगें पूरी करने को लिखित में नहीं देंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा- सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमें दोपहर 3:30 बजे सरकार के प्रतिनिधि मंडल की ओर से बुलाया गया था. जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और वे उन्हें लिखकर नहीं देते, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. यह एक बहुत बड़ी जीत है.
देशभर में आज शाम 6 बजे कैंडल मार्च निकालने का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि अगर आप हमारी तीन मांगें लिखित रूप में मान लेते हैं, तो हम घर चले जाएंगे. हमने देश भर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अनुमति मांगी है. सभी को शाम 6:00 बजे देश भर में कैंडल मार्च निकालना चाहिए.
हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं- CJP फाउंडर
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है और यह इस्तीफा इस बात का गवाह है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे नहीं झुकेंगे, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं.
अभिजीत डीपके ने कहा यह पहला विकेट है. हम यहीं नहीं रुकेंगे. यह तो बस शुरुआत है. मैं उन सभी छात्रों और वॉलंटियर्स को सलाम करता हूं जो पिछले 36 दिनों से यहां बैठे हैं.