ग्वार बीज के दाम में तेज बदलाव से वैश्विक बाजार में हलचल, भारत में तेजी से गिरा ग्वार गम का रेट

Guar Seed Prices: ग्वार बीज और ग्वार गम की वैश्विक और घरेलू कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. एनसीडेक्स वायदा बाजार में कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 9 Apr, 2026 | 04:30 PM

पर्याप्त सप्लाई और मांग कम होने की वजह से ग्वार बीज और ग्वार गम की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. वायदा बाजार में लगातार गिरावट के बाद आज 9 अप्रैल को ग्वार बीज का वायदा बाजार में भाव 62 रुपये लुढ़क गया. जबकि, औसत मंडी भाव अधिकतम 5400 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. वहीं, ग्वार गम के वायदा बाजार में भाव में 148 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि, ग्वार गम का औसत मंडी भाव अधिकतम 10,900 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है.

ग्वार बीज की वायदा कीमतों में गिरावट

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) के अनुसार 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को वायदा कारोबार में ग्वार बीज की कीमतें 62 रुपये गिरकर 5,727 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. मई डिलीवरी के लिए ग्वार बीज के कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये या 1.07 फीसदी गिरकर 5,727 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए. बाजार के जानकारों ने ग्वार बीज की कीमतों में इस गिरावट का कारण पैदावार वाले क्षेत्रों से बढ़ती सप्लाई को बताया. वहीं, भारत में ग्वार बीज (Guar Seed) का औसत मंडी भाव लगभग न्यूनतम 4,600 से अधिकतम 5,400 प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया है.

कम मांग ने ग्वार गम की वायदा कीमतें गिराईं

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर गुरुवार को वायदा कारोबार में ग्वार गम की कीमतें 148 रुपये गिरकर 10,767 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं. मई डिलीवरी के लिए ग्वार गम की कीमतें 148 रुपये या 1.36 फीसदी गिरकर 10,767 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गईं. जानकारों के अनुसार व्यापारियों ने स्पॉट मार्केट में कमजोर रुझान को देखते हुए होल्डिंग्स बेचने से यह गिरावट आई है. कहा गया है कि स्पॉट बाजार में मांग में सुस्ती और पैदावार वाले क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के चलते ग्वार गम की कीमतों पर गिरावट का दबाव पड़ा है.

पशु चारे, दवाइयां और ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल होता है ग्वार

ग्वार बीज का इस्तेमाल पशु चारे (खली) के रूप में भी किया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है. जबकि, इसके तेल से खाद्य पदार्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, ग्वार बीज को ग्वार गम बनाने के लिए इसे कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. ग्वार बीज को प्रोसेस करके उससे ग्वार गम निकाला जाता है. इसका इस्तेमाल खाद्य पदार्थों (आइसक्रीम, सॉस, बेकरी), दवाइयों, कॉस्मेटिक्स में किया जाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़