सरसों की सिंचाई में बरतें सावधानी, जरा सी गलती से फसल हो सकती है बर्बाद

अगर आपको भी सरसों की फसल में झुलसने के लक्षण दिखने लगे, तो यह कॉलर रोट बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में पौधों का तुरंत उपचार करना चाहिए. आगे जानिए क्या जरूरी?

Kisan India
Noida | Published: 6 Mar, 2025 | 12:23 PM

राजस्थान के किसानों को सरसों की फसल से संबंधित महत्वपूर्ण कृषि एडवाइजरी जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि किसान सरसों की सिंचाई बहुत ही सतर्कता के साथ करें, अन्यथा फसल में कॉलर रोट नामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.

इस बीमारी की वजह से सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट  हो सकती सकती है. यह एडवाइजरी बीकानेर स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRUM) द्वारा जारी की गई है. SKRUM ने कहा कि अगर किसान इस सलाह का पालन करेंगे, तो उनकी सरसों की फसल बेहतर होगी. इसेक साथ ही पैदावार में वृद्धि होगी और उनकी आय में भी इजाफा भी होगा.

कृषि अनुसंधान केंद्र, बीकानेर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एचएल देशवाल ने इस एडवाइजरी में कहा कि सरसों की पहली सिंचाई एक महीने से पहले नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे कॉलर रोट बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. वर्तमान में उच्च तापमान के कारण जल्दी सिंचाई करने पर फसल के झुलसने का खतरा बढ़ सकता है.

क्या है एडवाइजरी?

एडवाइजरी में कहा गया है कि किसान पहली सिंचाई करते समय खेत में नमी की मात्रा की जांच अवश्य करें. अगर आवश्यक हो, तभी सिंचाई करें. अन्यथा पौधों के झुलसने और कॉलर रोट बीमारी का जोखिम बढ़ जाएगा. डॉ. देशवाल ने सुझाव दिया कि नमी मापने के लिए जमीन से 4-5 सेमी की गहराई से सैंपल लें और केवल तभी सिंचाई करें जब नमी कम हो. ज्यादा सिंचाई से बचें, क्योंकि इससे पौधों में बीमारी फैल सकती है.

अगर फसल में दिखें ये लक्षण

अगर आपको भी अपने सरसों की फसल में झुलसने के लक्षण दिखने लगे, तो यह कॉलर रोट बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में पौधों का तुरंत उपचार करना चाहिए.

इसके लिए स्ट्रेप्टोमाइसिन 200 पीपीएम (200 मिली ग्राम प्रति लीटर पानी) और कार्बेंडाजिम 50 डब्ल्यूपी (2 ग्राम प्रति लीटर पानी) का घोल बनाकर पौधों पर छिड़काव करें. यह छिड़काव केवल संक्रमित पौधों पर ही करें, अन्यथा अन्य फसलों को भी नुकसान हो सकता है.

इसके साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए, वैज्ञानिक सलाह का पालन करें और सरसों के साथ साथ अन्य फसलों को कीटों और बीमारियों से बचाएं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Mar, 2025 | 12:23 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान