किसानों को बिना किसी गारंटी के मिलेगा 2 लाख रुपये का लोन, जानें कैसे 

देश में छोटे और गरीब किसानों की मदद के लिए एक नई योजना है क्योंकि खेती की लागत बढ़ती जा रही है. इस मकसद से ही आरबीआई ने किसानों को बिना किसी गारंटी के लोन की सीमा 1.6 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है.

Kisan India
Agra | Published: 10 Mar, 2025 | 06:00 PM

सरकार कीर तरफ से खेती से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास लगातार कर रही है. किसानों को खाद, बीज और खेती के लिए जरूरी उपकरणों के भुगतान में भी आसानी से मदद मिल रही है. साथ ही फसल खरीदने के लिए सही कीमतें भी तय की जा रही हैं. इससे अलग किसानों को बहुत कम ब्याज पर लोन भी मिलने लगे हैं. किसानों को दोगुना पैसा कमाने में मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई अन्य तरीकों पर भी काम कर रही हैं. विशेषज्ञों की मानें तो साल 2025 बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है. खेती करने वाले किसानों को रिजर्व बैंक की तरफ से बिना किसी गारंटी के दो लाख रुपये तक का लोन दिए जाने का फैसला किया गया है. जानिए कैसे और कौन से किसानों को बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये का लोन मिल सकता है. 

1 जनवरी से लागू हुआ नियम 

देश में छोटे और गरीब किसानों की मदद के लिए एक नई योजना है क्योंकि खेती की लागत बढ़ती जा रही है. इस मकसकद से ही किसान आरबीआई ने किसानों को बिना किसी गारंटी के लोन की सीमा 1.6 लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दी है. इस लोन पर किसानों को सबसे कम ब्याज देना होगा. एक जनवरी 2025 से यह नया नियम लागू हो चुका है. माना जा रहा है इस नए ऐलान के बाद किसान क्रेड‍िट कार्ड धारकों की संख्या भी बढ़ सकती है. बैंकों से भी अनुरोध किया गया है कि वो इस मसले पर किसानों को विज्ञापनों के जरिए जागरूक करें. 

बिना सिक्‍योरिटी के लोन 

देश में महंगाई के साथ-साथ खेती की लागत भी बढ़ रही है. खेती के काम और मजदूरी पर अब किसानों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. कभी-कभी तो उधार लेने तक की नौबत आ जाती है और किसानों को उस पर ज्यादा ब्याज देना पड़ता है. किसानों की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. कृषि मंत्रालय के मुताबिक, बढ़ती लागत और किसानों को कर्ज मिलना आसान बनाने की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 86 फीसदी किसान छोटे या गरीब हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इस कदम से उन्हें काफी मदद मिलेगी. नए नियम में देशभर के बैंक खेती और उससे जुड़े कामों के लिए 2 लाख रुपये तक का कर्ज बिना किसी सिक्योरिटी के किसानों को मुहैया कराएंगे. 

किसानों के लिए बेहतर विकल्‍प 

आरबीआई के इस फैसले की वजह से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन मिलना आसान हो जाएगा. किसान पहले बिना किसी सिक्‍योरिटी के 1.60 लाख रुपये उधार ले सकते थे. अब वो दो लाख रुपये तक उधार ले सकते हैं. यह सरकार की नई ब्याज सब्सिडी योजना का विकल्प है. इसके तहत किसान 4 फीसदी ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक उधार ले सकते हैं. लोग इस परियोजना को कृषि क्षेत्र में अधिक लोगों तक पैसे पहुंचाने में मदद करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देख रहे हैं. इससे किसानों को एनबीएफसी और निजी क्षेत्र के बैंकों की तरह उच्च ब्याज दरों का भुगतान करने से बचाया जा सकेगा, जो 8 फीसदी से 12 फीसदी के बीच हैं. 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Mar, 2025 | 06:00 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार