पीएम मोदी के चहेते दूध कुमार बने पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री, सीएम किसान निधि पर लेंगे फैसला, लिस्ट देखिए

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को कृषि मार्केटिंग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह विधायक राजेश महाता को पशु संसाधन और मत्स्य विभाग दिया गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भूमि सुधार, ऊर्जा, प्रशासनिक सुधार समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 10 Jun, 2026 | 07:23 PM

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मयूरेश्वर से जीतकर मंत्री बने दूध कुमार मंडल को कृषि विभाग दिया गया है. उन्हें पीएम मोदी का चहेता भी बताया जाता है. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव से पहले पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना देने का वादा वह पूरा करेंगे. इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा वह कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि रवींद्र नाथ टैगोर के नाम पर सीएम किसान सम्मान निधि का नाम रखा जाएगा.

सीएम ने भूमि सुधार समेत कई विभाग अपने पास रखे

सरकारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पास गृह एवं पहाड़ी मामले विभाग, भूमि और भूमि सुधार एवं शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सहित अन्य ऐसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
मंत्री निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कीर्तनिया को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि दिलीप घोष को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास विभाग मिला

क्षुदिराम टुडू को जनजातीय विकास एवं अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग का प्रभार मिला है. अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास एवं नगर मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा, आवास तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग सौंपे गए हैं. तपस रॉय को उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग, सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण तथा गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत विभाग दिया गया है. शंकर घोष को संसदीय कार्य एवं पर्यटन विभाग का जिम्मा मिला है.

पीएम मोदी के चहेते दूध कुमार कृषि मंत्री बने

पीएम मोदी के चहेते नेता 70 साल के दूध कुमार मंडल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वह मयूरेश्वर से विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बने हैं. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव से पहले पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना देने का वादा वह पूरा करेंगे. वहीं, अरूप कुमार दास को सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग मिला है. कल्याण चक्रबर्ती को बागवानी विभाग समेत सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की जिम्मेदारी मिली है. जबकि अजय कुमार पोद्दार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है.

राजेश महाता को पशु संसाधन और मत्स्य विभाग मिला

राज्य में मंत्रियों के स्वतंत्र प्रभार वाले विभागों में भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं. राजेश महाता को पशु संसाधन विकास और मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. मालती रॉय को महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण, स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार और कार्यक्रम निगरानी विभाग का प्रभार दिया गया है. जबकि इंद्रनील खान को युवा सेवाएं एवं खेल तथा उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को कृषि मार्केटिंग विभाग

राज्य मंत्रियों (मंत्री-स्तर के कनिष्ठ मंत्री) को भी विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी सूची के अनुसार, जोएल मुर्मु को जनजातीय विकास विभाग और सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डॉ. हरे कृष्णा बेहरा को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग प्रभार मिला है. आनंदमय बर्मन को परिवहन विभाग और वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक डिंडा को कृषि विपणन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग सौंपा गया है. वहीं, नादिर चंद बौरी को लोक निर्माण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार दिया गया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Jun, 2026 | 07:18 PM

लेटेस्ट न्यूज़