गर्मी ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, देश के 161 बड़े जलाशयों में सिर्फ 35 फीसदी पानी बचा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च से अप्रैल के बीच देश के 51 फीसदी जिलों में या तो बहुत कम बारिश हुई है या बिल्कुल भी नहीं हुई. ऐसे में जलाशयों में पानी की कमी और बढ़ती जा रही है.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 26 Apr, 2025 | 10:29 AM

देश में भीषण गर्मी के बीच अब किसानों के सामने पानी की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है. खेती-बाड़ी के लिए जरूरी जलाशयों का जलस्तर तेजी से घट रहा है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 161 बड़े जलाशयों में इस समय सिर्फ 35.5 फीसदी पानी बचा है. यानी तीन-चौथाई से ज्यादा जलाशयों में पानी आधे से भी कम रह गया है.

गर्मी से सूखने लगे जलाशय

गर्मी के साथ-साथ बारिश की भी भारी कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च से अप्रैल के बीच देश के 51 फीसदी जिलों में या तो बहुत कम बारिश हुई है या बिल्कुल भी नहीं हुई. ऐसे में जलाशयों में पानी की कमी और बढ़ती जा रही है. पंजाब के जलाशय में तो सिर्फ 16 फीसदी पानी ही बचा है. राजस्थान और हिमाचल में भी हालात चिंताजनक हैं.

हर हिस्से में कम भंडारण

उत्तर भारत: 11 जलाशयों में सिर्फ 23 फीसदी पानी बचा है.

पूर्वी भारत: 27 जलाशयों में औसतन 31 फीसदीपानी है. बिहार और मिजोरम जैसे राज्यों में हालात और खराब हैं.

पश्चिम भारत: 50 जलाशयों में औसतन 39.5 फीसदी पानी है, जिसमें महाराष्ट्र सबसे नीचे है.

केंद्रीय भारत: मध्य प्रदेश में भले ही 48 फीसदी पानी बचा हो, लेकिन अन्य राज्यों में स्तर 40 फीसदी से भी नीचे है.

दक्षिण भारत: 45 जलाशयों में महज 31.8 फीसदी पानी बचा है. इन इलाकों में सिर्फ तमिलनाडु में स्थिति थोड़ी बेहतर है.

आगे और बिगड़ सकते हैं हालात

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी अभी और तेज होगी और अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो जलाशयों का स्तर और गिर सकता है. इससे खरीफ फसलों की तैयारी और पीने के पानी की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए यह एक बड़ी चेतावनी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Apr, 2025 | 08:51 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

You Get Buckets Of Milk Even In The Summer Just Follow These Simple Tips Cows And Buffaloes Stay Healthy And Production Increase

गर्मियों में भी बाल्टी भर दूध पाएंगे…बस अपनाएं ये आसान टिप्स, गाय-भैंस रहेंगी स्वस्थ और उत्पादन बढ़ेगा

Smart Technologies Transform Animal Husbandry More Female Calves Better Breeds And Milk Production

स्मार्ट तकनीकों से बदलेगा पशुपालन, ज्यादा बछड़ियां…बेहतर नस्ल और दूध उत्पादन से किसानों की होगी अच्छी कमाई

Proper Care Chickens In Summer Increase Egg Production An Easy Solution Farmers And Big Profit

गर्मी में मुर्गियों की सही देखभाल से बढ़ेगा अंडा उत्पादन, किसानों के लिए आसान उपाय और बड़ा मुनाफा

Relief For India Amid Iran Israel War Urea Production Increased By 23 Percent

Iran-Israel युद्ध के बीच भारत को राहत, यूरिया उत्पादन 23 फीसदी बढ़ा, किसानों को खेती के लिए बड़ी खुशखबरी

Even Before Summer Season Begins Lemon Prices Skyrocketed Reaching 12000 Per Quintal Raising Concerns

गर्मी शुरू होने से पहले ही नींबू के दाम आसमान पर, 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंची कीमत से बढ़ी चिंता

Mandi Rates Banana Prices Have Fallen Reaching 100 Rupees Per Bunch

केले की कीमतों में गिरावट, 100 रुपये गुच्छा हुआ रेट.. किसानों को भारी नुकसान