सीएम योगी के एक फैसले से किसानों की बढ़ेगी 30 फीसदी कमाई, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बूस्ट  

Noida International Airport Jewar : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा बूस्टर साबित होने जा रहा है. वहीं कृषि, ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन, एमएसएमई, होटल और पर्यटन जैसे सेक्टर्स में 5 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जो लंबी अवधि में 40–50 लाख तक पहुंच सकते हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 26 Mar, 2026 | 06:06 PM

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होने जा रहा है. 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे और यह इसके साथ ही यह मेगा प्रोजेक्ट केवल एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत स्ट्रैटेजिक इंजन के रूप में सामने आएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप विकसित यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के कृषि, एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन व उद्योगों को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ेगा. किसानों की कमाई में 20 से 30 फीदी की बढ़ोत्तरी होगी और कृषि उत्पादों के निर्यात को बूस्ट मिलेगा.

किसानों की कमाई 30% तक बढ़ने की संभावना

पूर्व सीएफओ एयर इंडिया सैट्स और यूपीडीएफ के चेयरमैन सीए पंकज जायसवाल ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा यह प्रोजेक्ट 7 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता और लगभग 10 लाख टन कार्गो हैंडलिंग के साथ कृषि, एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई गति देगा. इसके जरिए फल, सब्जी, डेयरी और सजावटी फूल जैसे पेरिशेबल उत्पाद सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचेंगे, जिससे “फार्म-टू-ग्लोबल मार्केट” मॉडल मजबूत होगा और किसानों की आय में 20–30 फीसदी तक वृद्धि की संभावना है. साथ ही लॉजिस्टिक्स लागत घटने, कृषि उत्पादों के निर्यात बढ़ने और वैश्विक कनेक्टिविटी बेहतर होने से अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मानचित्र पर सशक्त पहचान मिलेगी.

यूपी की जीडीपी में 1 फीसदी की बढ़ोत्तरी की उम्मीद

उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में व्यापार और पर्यटन के नए आयाम स्थापित करने जा रहा है. यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों को एक वैश्विक पर्यटन सर्किट से जोड़ेगा. इसके व्यापक आर्थिक प्रभाव से उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि संभव है. पंकज जायसवाल के अनुसार शुरुआती 5 वर्षों में एयरपोर्ट ऑपरेशन, ग्राउंड हैंडलिंग, सिक्योरिटी, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में 20,000 से अधिक तथा एमआरओ, कार्गो, लॉजिस्टिक्स और एविएशन सर्विसेज में 30,000 से अधिक, कुल मिलाकर 50,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे. वहीं कृषि, ट्रांसपोर्ट, सप्लाई चेन, एमएसएमई, होटल और पर्यटन जैसे सेक्टर्स में 5 लाख से अधिक अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जो लंबी अवधि में 40–50 लाख तक पहुंच सकते हैं.

रियल एस्टेट और इंडस्ट्री को मिलेगा व्यापक बूस्ट मिलेगा

जेवर एयरपोर्ट के विकास के साथ उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट और औद्योगिक परिदृश्य में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) तेजी से एक प्रीमियम निवेश और औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेंगे, वहीं बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन तक अर्बन एक्सपेंशन कॉरिडोर विकसित होकर नए शहरों और टाउनशिप को जन्म देगा.  बेहतर कनेक्टिविटी और कम लॉजिस्टिक्स लागत के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल जैसे प्रमुख सेक्टर तेजी से विकसित होंगे. खासकर निर्यात उन्मुख उद्योगों को वैश्विक बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उत्पादन और निवेश दोनों में वृद्धि होगी.

वैश्विक एविएशन हब बनने की क्षमता

जेवर एयरपोर्ट को केवल दिल्ली-एनसीआर के सहायक एयरपोर्ट के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य के एक बड़े मल्टी-मोडल इंटरनेशनल एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. यह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को कम करते हुए एयर ट्रैफिक को संतुलित करेगा. 5 रनवे की प्रस्तावित क्षमता के साथ यह देश का सबसे बड़ा एविएशन हब बनने की दिशा में अग्रसर है. इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एशिया और यूरोप के बीच एक अहम ट्रांजिट केंद्र बना सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार होगा. साथ ही, बदलते वैश्विक हालात के बीच यह दुबई, दोहा और अबु धाबी जैसे स्थापित हब के विकल्प के रूप में उभरकर भारत की एविएशन क्षमता को नई ऊंचाई देने की क्षमता रखता है.

एमएसएमई और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगा मेगा बूस्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रणनीतिक लोकेशन इसे एमएसएमई, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर के लिए गेमचेंजर बनाती है. ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के करीब होने के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख हाईवे से इसकी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी इस क्षेत्र को देश का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब बना सकती है. इसके परिणामस्वरूप वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और ई-कॉमर्स फुलफिलमेंट सेंटर में तेजी से विस्तार होगा, जिससे सप्लाई चेन अधिक कुशल बनेगी. साथ ही, भारत में 13–14% तक रहने वाली लॉजिस्टिक लागत में कमी आने से एमएसएमई सेक्टर की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और निर्यात को नई गति मिलेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रही एयरोसिटी, लॉजिस्टिक्स पार्क और इंडस्ट्रियल क्लस्टर उत्तर प्रदेश को निवेश का नया केंद्र बना रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Noida International Airport Jewar To Boost Farmers Earnings By 30 Percent And Increase Agricultural Produce Export And Up Gdp

सीएम योगी के एक फैसले से किसानों की बढ़ेगी 30 फीसदी कमाई, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बूस्ट  

Major Scam Exposed Pm Kisan Yojana 2 Lakh Farmers Linked One Mobile Number Government Initiates Strict Action

PM Kisan योजना में बड़ा घोटाला उजागर, एक मोबाइल नंबर से जुड़े 2 लाख किसान, सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू

Nimbu Ki Kheti Lemon Farming Guide Flower Drop Problem Solution Boron Deficiency Pruning Tips

नींबू के फूल बार-बार झड़ रहे हैं? एक्सपर्ट से जानें वो 3 गलतियां जो आपकी पूरी फसल को कर सकती हैं बर्बाद

Centre Takes Strict Action In Case Of 16 Deaths Caused By Consuming Adulterated Milk Notices Issued To Andhra Pradesh Chief Secretary And Dgp

मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत मामले में केंद्र सख्त, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी    

Are Your Animals Producing Less Milk Try This Simple Solution Summer Teaspoon Of Salt Improve Your Health

पशु दे रहे कम दूध? गर्मियों में ये छोटा उपाय अपनाएं, मात्र एक चम्मच सफेद चीज से बढ़ेगी सेहत

No Fertilizer Crisis In The Country Government Data Reveals Reality Check Fertilizer Demand Stock And Production

क्या सच में खाद का कोई संकट नहीं है? सरकारी आंकड़ों ने खोल दी हकीकत.. जानिए खाद डिमांड, स्टॉक और उत्पादन