राष्ट्रीय कृषि मंथन में जुटे 4 हजार किसान, शिवराज सिंह बोले- ये मेला नहीं कृषि क्रांति की शुरुआत है

Rashtriya Krashi mela raisen: मध्य प्रदेश के रायसेन में चल रहे राष्ट्रीय किसान मेले के अंतिम दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ कृषि मेला नहीं है बल्कि कृषि क्रांति की शुरुआत हो रही है, जो पूरे देश तक विस्तार करेगी. किसान की कमाई बढ़ाना और उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाने पर हमारा जोर है. 

रिजवान नूर खान
भोपाल | Updated On: 13 Apr, 2026 | 01:23 PM

National Agriculture Manthan Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रायसेन का दशहरा मैदान राष्ट्रीय स्तर पर कृषि मंथन और किसान संवाद का केंद्र बना हुआ है, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का आज 13 अप्रैल को समापन होने जा रहा है. समापन सत्र में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए हैं. अंतिम दिन शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ कृषि मेला नहीं है बल्कि कृषि क्रांति की शुरुआत हो रही है, जो पूरे देश तक विस्तार करेगी. किसान की कमाई बढ़ाना और उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाने पर हमारा जोर है.

दिव्यांग ग्रामीणों को भेंट की मोटर से चलने वाली ट्राईसाइकिलें

आज महोत्सव के अंतिम दिन किसानों के लिए पूरे दिन सार्थक और उपयोगी सत्रों आयोजित किए जा रहे हैं. सुबह 10.30 बजे शुरू हुए पहले सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्नत कृषि महोत्सव में सेवा और संवेदना के रंग रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव केवल खेती-किसानी के नवाचारों का मंच नहीं रहा, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं और समावेशी विकास का भी प्रेरक उदाहरण बना. उन्होंने मेले में पधारे दिव्यांग भाई-बहनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कीं. Syngenta India के सहयोग से वितरित यह ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में सशक्त बनाने का सार्थक प्रयास है.

किसानों को वैज्ञानिक खेती का तरीका बताया

आज महोत्सव के अंतिम दिन किसानों के लिए पूरे दिन सार्थक और उपयोगी सत्रों आयोजित किए जा रहे हैं. सुबह 10:30 से 12 बजे तक हॉल-1 में आयोजित होने वाली केवीके मीट में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के विशेषज्ञ देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के अनुभव, नवाचार और जमीनी स्तर पर अपनाई जा रही तकनीकों को साझा की है. इसी समय मुख्य मंच पर कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड पर केंद्रित महत्वपूर्ण सत्र हो रहा है, जिसका संयोजन हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना कर रहे हैं. इसमें किसानों को सुलभ ऋण, क्रेडिट पहुंच और वित्तीय समावेशन से संबंधित पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई है.

ग्रामीण विकास पर बात करेंगे नितिन गडकरी और शिवराज सिंह

दोपहर 12:30 से 2 बजे तक समापन सत्र आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी तथा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के सामने कृषि, ग्रामीण विकास और अवसंरचना से जुड़े व्यापक विज़न पर अपने विचार रखेंगे. इसके बाद 3 से 4:30 बजे तक विभिन्न हॉल में समानांतर तकनीकी सत्र होंगे. हॉल-1 में मध्य प्रदेश की जलवायु आधारित डेयरी संवर्धन एवं पशु पालन विषयक सत्र में राज्य पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं, नस्ल सुधार, आहार प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा होगी, जिसका संयोजन मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल द्वारा किया जाएगा.

धान की सीधी बुआई और बकरी पालन मॉडल देखेंगे किसान

बेहतर प्रणाली प्रबंधन एवं धान में आत्मनिर्भरता हेतु बीज प्रणाली पर सत्र आयोजित होगा, जिसमें बीज विभाग और ICAR के विशेषज्ञ धान की सीधी बुवाई, जल संरक्षण, लागत में कमी और गुणवत्तायुक्त बीज प्रणाली पर अपना मार्गदर्शन देंगे, यह सत्र केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर के संयोजन में होगा. इसी समय हॉल-3 में मुर्गी पालन, बकरी पालन से आय में वृद्धि एवं मत्स्य पालन और मोती पालन पर केंद्रित सत्र में किसानों को बहु-आयामी आजीविका मॉडल के रूप में इन गतिविधियों को अपनाने के व्यावहारिक तरीके बताए जाएंगे, जिसका संयोजन मध्य प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री नारायण सिंह पवार करेंगे.

‘धरती बचाओ’ नुक्कड़ नाटक का मंचन ICAR कराएगा

मुख्य मंच पर समानांतर रूप से ‘धरती बचाओ’ नुक्कड़ नाटक का मंचन ICAR के सहयोग से किया जाएगा, जिसके माध्यम से मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश आमजन और किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा. तीन दिनों के इस राष्ट्रीय कृषि मेला ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ ने किसानों के सामने नीतियों, तकनीक, बाजार और अवसंरचना को एक साथ जोड़ने की सार्थक कोशिश की है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Apr, 2026 | 01:21 PM

लेटेस्ट न्यूज़