केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को पक्का घर देने के लिए पीएम आवास योजना के तहत हर रोज 1500 पक्के मकान बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों को कस्बों और शहरों से जोड़ने के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं. हालांकि, बस्तर में लंबे समय से नक्सल प्रभावित होने के चलते विकास प्रभावित रहा है. यहां पर सड़क बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत मजदूरी दर को बढ़ाया गया है. केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह से नई दिल्ली के कृषि भवन में मुलाकात की. इस बैठक में बस्तर क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने पर सकारात्मक रूप से चर्चा हुई. बस्तर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक रूख दिखाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है.
सड़क विस्तार के लिए अरुणाचल की तर्ज पर क्लस्टर बनेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) में संशोधन कर अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर 10 किलोमीटर की परिधि को एक क्लस्टर मानने का प्रस्ताव रखा. वर्तमान व्यवस्था में 500 मीटर की सीमा के कारण बस्तर के कई छोटे और बिखरे गांव सड़क सुविधा से वंचित रह जाते हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्ताव को सकारात्मक दृष्टि से लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और राज्य के सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर सड़क संपर्क शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है.
गरीबों के लिए रोजाना 1500 पीएम आवास बनाए जा रहे
राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रदेश में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए विकसित भारत- जी राम जी योजना के तहत मुक्तिधाम और शौचालय निर्माण को प्रभावी बताया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 1,500 आवासों का निर्माण राज्य की उल्लेखनीय उपलब्धि है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पक्का घर देने के लिए पीएम आवास योजना के तहत हर रोज 1500 पक्के मकान बनाए जाने की सराहना की.
नक्सल प्रभावित बस्तर में सड़कें बनाने पर सहमति
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बस्तर में लंबे समय से नक्सल प्रभावित होने के चलते विकास प्रभावित रहा है. यहां पर सड़क बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत मजदूरी दर को बढ़ाया गया है. केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है. बस्तर जहां अब शांति है, वहां विकास की नई गाथा लिखेंगे. पीएम ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से वहां अलग सड़कें बनें क्योंकि बस्तर की अपनी अलग स्थिति रही है क्योंकि वर्षों से वहां पर काफी काम नहीं हुआ है. आबादी का घनत्व वहां पर बहुत कम है, जिसके कारण वहां पर सड़कों की आवश्यकता है.
जीरामजी योजना की मजदूरी बढ़ाई गई
छत्तीसगढ़ विकसित भारत जी-राम-जी को भी बहुत अच्छे से लागू कर रहा है. वहां मजदूरी 261 से बढ़कर 300 रुपये हुई है. हमारे दो फैसले किए हैं कि मुक्ति धामों और शौचालयों का निर्माण. छत्तीसगढ़ रोज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1500 मकान बना रहा है. तेजी से वहां आदर्श काम चल रहा है. उन्होंने राज्य को भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों, किसानों के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा.