लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग
Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर तिरंगा फहराया. इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई. खास बात रही कि समारोह में पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन हुआ. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हर घर और हर मन में तिरंगा है और देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है.
Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. तिरंगा फहराए जाने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. खास बात यह है कि लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया. इस दौरान लाल किले का माहौल देशभक्ति से भर गया. वहीं, अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. उन्होंने कहा कि हर दिल ‘वंदे मातरम’ के नाद से गूंज रहा है. हर घर और हर मन में तिरंगा है. देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है.
लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि कोई भी देश तभी महान बनता है, जब वह अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते हैं. उन्होंने कहा कि देश अब छोटे सपनों से आगे बढ़ने वाला नहीं है और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए हैं और सरकार उनके दुख-दर्द को समझती है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार और पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना बढ़ा, खादी एवं ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना हुआ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना… pic.twitter.com/iaNfm2AkfM
और पढ़ें— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
2014 तक भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ में रखा गया था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने कई सपने देखे, लेकिन लंबे समय तक देश विकास की जरूरी रफ्तार नहीं पकड़ सका. उन्होंने कहा कि 2014 तक दुनिया ने भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ देशों में शामिल कर दिया था. पीएम मोदी के मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में भारत ने नई गति पकड़ी है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य को अब रोक पाना नामुमकिन है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के करोड़ों लोगों ने संकल्प और समर्पण के साथ भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मेहनत की है. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का नतीजा है कि इतने कम समय में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं.
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा, “एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा लेकिन… pic.twitter.com/hJZC8txEG0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
12 साल में देश के उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने उत्पादन और तकनीक के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है. डिफेंस प्रोडक्शन करीब 4 गुना, खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब 5 गुना और इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग करीब 7 गुना बढ़ी है. आधुनिक रेलवे कोच का निर्माण 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल और इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत ने दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.
डिजिटल सुविधाओं से लेकर गरीबों के घर तक, हर क्षेत्र में तेजी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में भारत में इंटरनेट यूजर्स और इंटरनेट कंज्यूमर्स की संख्या करीब 50 गुना बढ़ी है. पेटेंट मिलने की संख्या 4 गुना और डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों की सुविधाओं पर भी उतना ही ध्यान दिया है. हर साल औसतन 15 गुना ज्यादा तेजी से नल से जल कनेक्शन दिए गए, गैस कनेक्शन देने की रफ्तार 6 गुना बढ़ी, गरीबों के लिए शौचालय बनाने का काम 4 गुना और घर देने की रफ्तार 3 गुना बढ़ी. पीएम मोदी ने कहा कि देश की गवर्नेंस में भी बड़ा बदलाव आया है. सरकार ने सैकड़ों पुराने कानून खत्म किए हैं. उन्होंने कहा कि पिछली शताब्दी के कानूनों के सहारे 21वीं सदी में आगे नहीं बढ़ा जा सकता.
दुनिया में बढ़ते संकट के बीच आत्मनिर्भरता जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि एक समय जब वह आत्मनिर्भर भारत की बात करते थे, तो कुछ लोग ग्लोबलाइजेशन का हवाला देकर इसका विरोध करते थे. लेकिन पिछले एक दशक में दुनिया में हालात काफी बदल गए हैं और ग्लोबलाइजेशन की चर्चा पहले जैसी नहीं रही. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अपने संसाधनों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है. पेट्रोल-डीजल, खाद और दवाइयों से लेकर जमीन तक को वेपनाइज किया जा रहा है. ऐसे संकट के दौर में अगर भारत ने पिछले 10 सालों में आत्मनिर्भरता की दिशा में काम नहीं किया होता, तो इन चुनौतियों का मजबूती से सामना करना मुश्किल होता.