Buffalo Farming: पशुपालकों को मालामाल कर रही है ये भैंस.. रोज देती है 15 लीटर दूध
Banni Bhains Ki Khasiyat: अगर आप डेयरी व्यवसाय में मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं, तो इस खास नस्ल की भैंस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. गुजरात की यह खास नस्ल अपनी ताकत, मध्यम से बड़े आकार और कम पानी में भी आसानी से जीवित रहने की क्षमता के कारण प्रसिद्ध है. ना सिर्फ इसकी सहनशक्ति, बल्कि रोजाना लगभग 15 लीटर तक दूध देने की क्षमता इसे डेयरी व्यवसाय के लिए बेहद उपयोगी बनाती है.

Banni Bhains: दरअसल हम बात कर रहे हैं बन्नी भैंस की जो कि, किसी भी तापमान में खुद को आसानी से ढाल लेती है. तेज गर्मी हो या ठंड, इसका स्वास्थ्य ज्यादा प्रभावित नहीं होता, इसलिए यह हर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए भरोसेमंद नस्ल मानी जाती है.

Banni Buffalo: इस नस्ल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती. सूखे या कम जल संसाधन वाले इलाकों में भी बन्नी भैंस आसानी से पाली जा सकती है.

Banni Buffalo Farming: पशुपालन और डेयरी विभाग के अनुसार, बन्नी भैंस मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है. इसकी उपयोगिता और मजबूती के कारण अब यह देशभर में चर्चा में है.

Banni Bhains Palan: बन्नी भैंस के सींग मध्यम से बड़े आकार के होते हैं, जो मुड़े हुए और ऊपर की ओर उठे रहते हैं. यही अनोखी बनावट इसे दूसरी नस्लों से अलग और खास बनाती है.

Buffalo Farming: यह भैंस मध्यम से बड़े आकार की होती है और इसकी शारीरिक संरचना ग्रामीण डेयरी जरूरतों के हिसाब से बेहद उपयुक्त मानी जाती है, जिससे रखरखाव भी आसान रहता है.

Bhains Palan: बन्नी भैंस रोजाना औसतन करीब 15 लीटर दूध देती है. कम देखभाल में अच्छा दूध उत्पादन होने की वजह से इसे पशुपालकों के लिए ‘सोना’ कहा जाता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp