आंगन, छत या बालकनी… अब ताजे-रसीले नींबू पाना बस 1 कदम दूर, जानें कैसे घर पर उगाएं
How To Grow Lemon: गर्मियों में नींबू पानी की एक चुस्की हर किसी को राहत देती है लेकिन जब बाजार में नींबू 200 रुपए किलो बिकने लगे, तब जेब पर भी बोझ बढ़ जाता है. सोचिए, अगर आपके घर में ही ताजा नींबू का पेड़ हो, जिससे हर मौसम में आपको मुफ्त और ऑर्गेनिक नींबू मिल सके? जी हां, नींबू का पौधा लगाना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह कम जगह, कम देखभाल और शानदार फायदे के साथ आता है. तो चलिए जानते हैं, कैसे आप अपने आंगन, छत या बालकनी में उगा सकते हैं ताजा नींबू का पौधा वो भी बिना किसी झंझट के.

नींबू का पौधा खुली और धूप वाली जगह पसंद करता है. अगर आपके पास जमीन नहीं है, तो 18-24 इंच गहरा और चौड़ा गमला चुनें. ध्यान रखें कि गमले के नीचे छेद जरूर हो ताकि पानी जमा न हो.

नींबू का पौधा रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की सीधी धूप चाहता है. अगर पौधा पर्याप्त धूप नहीं पाता, तो उसमें फूल और फल दोनों ही नहीं आएंगे.

अगर आप जल्द फल पाना चाहते हैं, तो नर्सरी से तैयार पौधा लाएं, जिससे 1.5 से 2 साल में फल लगने लगते हैं. बीज से पौधा लगाने पर फल आने में 3-4 साल लग सकते हैं.

नींबू के लिए रेतीली और भुरभुरी मिट्टी सबसे उपयुक्त है. इसमें गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाएं ताकि नमी बनी रहे लेकिन पानी जमा न हो. मिट्टी में ऑक्सीजन बनी रहे तो जड़ें तेजी से बढ़ती हैं.

भारत के GI टैग नींबू की उड़ान ब्रिटेन तक, कृषि व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार, pc-pexels

हर 30-40 दिन में एक बार जैविक खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें. पौधे के चारों तरफ मल्चिंग करें जिससे नमी बनी रहे. नीम का तेल छिड़कें ताकि कीटों से बचाव हो.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp