रंग-बिरंगे जिनिया प्लांट से महकेगा घर, देखभाल का सही तरीका जान लें
गर्मी के मौसम में जब ज्यादातर पौधे मुरझा जाते हैं, तब भी एक फूल ऐसा है जो पूरी रौनक के साथ खिला रहता है. यह अपने चटकदार रंगों और कम देखभाल के कारण काफी लोकप्रिय होता जा रहा है. इसे जिनिया प्लांट के नाम से जाना जाता है. यह रंग-बिरंगे होने के साथ ही खुशबूदार भी होते हैं, जिससे पूरा घर महकता रहता है.

गर्मी के मौसम में जब ज्यादातर पौधे मुरझा जाते हैं, तब भी एक फूल ऐसा है जो पूरी रौनक के साथ खिला रहता है. यह अपने चटकदार रंगों और कम देखभाल के कारण काफी लोकप्रिय होता जा रहा है.

अगर आप अपने बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो जिनिया एक शानदार विकल्प हो सकता है. इस फूल की खासियत है कि यह तेज़ धूप और गर्म मौसम में भी शानदार तरीके से खिलता है.

जिनिया एक वार्षिक पौधा है, यानी इसे हर साल नए सिरे से बोना पड़ता है. यह पौधा उत्तर और मध्य अमेरिका से जुड़ा हुआ है, लेकिन अब भारत सहित कई देशों में इसकी खूब मांग है.

इसके पौधे की ऊंचाई आमतौर पर 1 से 3 फीट तक होती हैं और यह 8 से 12 इंच तक फैल सकता है. जिनिया फूल कई रंगों के होते हैं, जिनमें गुलाबी, बैंगनी, पीला, नारंगी, सफेद, और लाल शामिल हैं.

जिनिया को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. यह तेज धूप में अच्छे से बढ़ता है और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी बेहतर मानी जाती है. हफ्ते में एक-दो बार पौधों को पानी देना काफी होता है.

इन पौधे को आप बीज से आसानी से उगा सकते हैं. इन बीजों को ज्यादा गहराई में न बोएं सिर्फ 1/4 इंच नीचे बोना काफी होता है. मिट्टी को थोड़ा नम रखें ताकि अंकुरण जल्दी हो सकें.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp