जरा रुकिए! कहीं आप भी तो नहीं खा रहें Carbide वाले केले, ऐसे करें पहचान
Tips To Identify Carbide Treated Banana: केला स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर फल है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो केला आप खा रहे हैं, वो नेचुरल तरीके से पका है या केमिकल से? बाजार में अक्सर कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करके केले को जल्दी पकाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप कार्बाइड से पके केले की पहचान करना सीखें ताकि आप और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रहे.

कार्बाइड एक जहरीला केमिकल है जो फलों को जल्दी पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके संपर्क में आने से सिरदर्द, मतली, चक्कर और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.

नेचुरल तरीके से पके केले का छिलका गहरा पीला और हल्का दागदार होता है. जबकि कार्बाइड वाला केला एक जैसा चिकना और हल्के पीले रंग का नजर आता है.

कार्बाइड से पके केले अक्सर ऊपर से पके दिखते हैं लेकिन अंदर से कच्चे रहते हैं. इसका अंदरूनी भाग हल्का हरा होता है, जो नुकसानदायक होता है.

केले की पहचान करने के लिए एक बर्तन में पानी डालें और उसमें केला रखें. अगर केला डूब जाए तो वह नेचुरल तरीके से पका होता है और अगर तैरने लगे तो उसमें केमिकल मिलाया गया है.

असली केला छूने पर मुलायम होता है लेकिन आकार बना रहता है. वहीं कार्बाइड वाला केला बाहर से सख्त होता है और भीतर अधपका लगता है.

महाराष्ट्र में बढ़ी केले की खेती: भारत की वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी और मजबूत, pc-pexels
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp