मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Dairy Farming Tips: मॉनसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आती है, वहीं पशुपालकों के लिए यह मौसम नई चुनौतियां भी खड़ी कर देता है. बरसात के दौरान हरी घास और नमी के कारण बैक्टीरिया व परजीवी तेजी से बढ़ते हैं, जो पशुओं के पेट में कीड़े पैदा कर सकते हैं. इसका सीधा असर उनकी सेहत, वजन और दूध उत्पादन पर पड़ता है. पशु चिकित्सक कुंवर घनश्याम (KVK Noida) के अनुसार, मॉनसून शुरू होने से पहले ही पशुओं की डीवार्मिंग (पेट के कीड़ों की दवा) जरूर कराएं, ताकि वे पूरे मौसम स्वस्थ और उत्पादक बने रहें.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 16 Jun, 2026 | 09:22 PM
1 / 6बरसात के मौसम में खेतों और चरागाहों में बैक्टीरिया व परजीवी तेजी से पनपते हैं. दूषित घास खाने से ये पशुओं के शरीर में पहुंचकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

बरसात के मौसम में खेतों और चरागाहों में बैक्टीरिया व परजीवी तेजी से पनपते हैं. दूषित घास खाने से ये पशुओं के शरीर में पहुंचकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

2 / 6पशुओं के पेट में विकसित होने वाले आंतरिक कीड़े उनकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं. इसके कारण भूख कम लगना, वजन घटना, कमजोरी, दस्त और दूध उत्पादन में कमी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं.

पशुओं के पेट में विकसित होने वाले आंतरिक कीड़े उनकी सेहत पर बुरा असर डालते हैं. इसके कारण भूख कम लगना, वजन घटना, कमजोरी, दस्त और दूध उत्पादन में कमी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं.

3 / 6एक्सपर्ट के अनुसार मॉनसून शुरू होने से पहले पशुओं को डीवार्मिंग कराना बेहद जरूरी है. इससे पेट में मौजूद हानिकारक कीड़ों का नाश होता है और पशु कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार मॉनसून शुरू होने से पहले पशुओं को डीवार्मिंग कराना बेहद जरूरी है. इससे पेट में मौजूद हानिकारक कीड़ों का नाश होता है और पशु कई बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं.

4 / 6डीवार्मिंग के बाद पशुओं का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. जब पेट स्वस्थ रहता है तो पशु का विकास अच्छा होता है, रोगों का खतरा कम होता है और दूध उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

डीवार्मिंग के बाद पशुओं का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. जब पेट स्वस्थ रहता है तो पशु का विकास अच्छा होता है, रोगों का खतरा कम होता है और दूध उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ता है.

5 / 6पशु विशेषज्ञों ने पशुपालकों को मॉनसून से पहले एल्बेंडाजोल दवा देने की सलाह दी है. यह टैबलेट और लिक्विड दोनों रूपों में उपलब्ध है, लेकिन इसकी सही मात्रा पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही देनी चाहिए.

पशु विशेषज्ञों ने पशुपालकों को मॉनसून से पहले एल्बेंडाजोल दवा देने की सलाह दी है. यह टैबलेट और लिक्विड दोनों रूपों में उपलब्ध है, लेकिन इसकी सही मात्रा पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही देनी चाहिए.

6 / 6केवल मॉनसून से पहले ही नहीं, बल्कि पशुओं की बेहतर सेहत और उत्पादन क्षमता बनाए रखने के लिए हर चार महीने के अंतराल पर नियमित डीवार्मिंग कराना जरूरी है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और पशु लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.

केवल मॉनसून से पहले ही नहीं, बल्कि पशुओं की बेहतर सेहत और उत्पादन क्षमता बनाए रखने के लिए हर चार महीने के अंतराल पर नियमित डीवार्मिंग कराना जरूरी है. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और पशु लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Jun, 2026 | 09:22 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Monsoon Animal Care Tips Benefits Of Deworming In Dairy Animals To Boost Milk Production

मॉनसून से पहले पशुपालकों के लिए अलर्ट, पेट के कीड़े घटा सकते हैं दूध उत्पादन, तुरंत कर लें ये 1 काम

Cm Hemant Soren Major Decision 23 Proposals Approved Cabinet Farmers And Youth Likely Get Relief

सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला..कैबिनेट में 23 प्रस्ताव मंजूर, किसानों और युवाओं को मिल सकती राहत

Grand Inauguration Agricultural Trade Fair Ranchi Government Responds Regarding Loan Waiver For 4 5 Lakh Farmers

रांची में कृषि व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ, 4.5 लाख किसानों की कर्जमाफी पर सरकार ने दिया जवाब

Madhya Pradesh Farmers Yogendra Pal Singh Solanki Farmer From Narmadapuram Creating Portraits Of Agriculture Ministers From 11 Countries Using Grains During Indore Brics Summit

किसान ने अनाज के दानों से बनाई ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की तस्वीर, गेहूं-धान, सरसों का इस्तेमाल

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Women Beneficiaries To Surpass 2 17 Crore For 23rd Installment Check Pm Kisan All Beneficiaries Increased

2.17 करोड़ महिला किसानों के खाते में आएंगे 2 हजार रुपये, पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या बढ़ी

Bihar Storage Godown Threshing Floor Scheme Farmers Benefit Agriculture Minister Vijay Kumar Sinha

किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, बिहार में बनेंगे 305 भंडारण गोदाम और 400 पक्का थ्रेसिंग फ्लोर