Tips And Tricks: चमकदार शकरकंद दिखे तो हो जाएं सावधान! ये एक गलती आपको पहुंचा सकती है सीधे अस्पताल

Nakli Shakarkand Ki Pehchan: बाजार में चमकती हुई शकरकंद देखकर अगर आपका भी मन ललचा जाता है, तो जरा रुकिए. बाहर से सुंदर दिखने वाली यही शकरकंद आपकी सेहत के लिए धीमा जहर बन सकती है. केमिकल से रंगी शकरकंद न सिर्फ स्वाद बिगाड़ती है, बल्कि पेट दर्द, एलर्जी और उल्टी जैसी गंभीर समस्याओं की वजह भी बन सकती है. ऐसे में सवाल उठता है, असली और नकली शकरकंद की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले ये बातें जान लीं, तो आपकी और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रहेगी.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 11 Feb, 2026 | 06:00 AM
1 / 6केमिकल से रंगी शकरकंद बाहर से असामान्य रूप से चमकदार और बहुत गहरे लाल या नारंगी रंग की दिखती है. जबकि असली शकरकंद का रंग हल्का होता है और उस पर मिट्टी या कुदरती दाग नजर आ सकते हैं.

केमिकल से रंगी शकरकंद बाहर से असामान्य रूप से चमकदार और बहुत गहरे लाल या नारंगी रंग की दिखती है. जबकि असली शकरकंद का रंग हल्का होता है और उस पर मिट्टी या कुदरती दाग नजर आ सकते हैं.

2 / 6रंग लगी शकरकंद में इस्तेमाल किए गए सिंथेटिक केमिकल पेट दर्द, गैस, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर जल्दी पड़ता है.

रंग लगी शकरकंद में इस्तेमाल किए गए सिंथेटिक केमिकल पेट दर्द, गैस, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर इसका असर जल्दी पड़ता है.

3 / 6शकरकंद को साफ पानी में डालें. अगर कुछ मिनटों में पानी लाल या नारंगी होने लगे, तो समझ लें कि उस पर बाहरी रंग चढ़ाया गया है. ऐसी शकरकंद खाने से बचना चाहिए.

शकरकंद को साफ पानी में डालें. अगर कुछ मिनटों में पानी लाल या नारंगी होने लगे, तो समझ लें कि उस पर बाहरी रंग चढ़ाया गया है. ऐसी शकरकंद खाने से बचना चाहिए.

4 / 6अगर शकरकंद उबालते समय पानी बहुत ज्यादा रंग छोड़ने लगे, तो यह मिलावट का साफ इशारा है. प्राकृतिक शकरकंद उबालने पर पानी लगभग साफ ही रहता है.

अगर शकरकंद उबालते समय पानी बहुत ज्यादा रंग छोड़ने लगे, तो यह मिलावट का साफ इशारा है. प्राकृतिक शकरकंद उबालने पर पानी लगभग साफ ही रहता है.

5 / 6खाने के बाद अगर स्वाद कड़वा लगे या गले में हल्की जलन महसूस हो, तो तुरंत शकरकंद खाना बंद कर दें. यह केमिकल मौजूद होने का संकेत हो सकता है.

खाने के बाद अगर स्वाद कड़वा लगे या गले में हल्की जलन महसूस हो, तो तुरंत शकरकंद खाना बंद कर दें. यह केमिकल मौजूद होने का संकेत हो सकता है.

6 / 6बहुत ज्यादा एक जैसी, चिकनी और चमकदार शकरकंद से दूरी बनाएं. थोड़ी खुरदरी, मिट्टी लगी और हल्के रंग वाली शकरकंद ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है.

बहुत ज्यादा एक जैसी, चिकनी और चमकदार शकरकंद से दूरी बनाएं. थोड़ी खुरदरी, मिट्टी लगी और हल्के रंग वाली शकरकंद ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 11 Feb, 2026 | 06:00 AM

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?