दिखने में मीठा, लेकिन कहीं केमिकल वाला तो नहीं? ऐसे पहचानें असली चीकू

Asli Chiku Ki Pehchan: गर्मियों में मीठे, रसीले चीकू खाने का मजा ही कुछ और होता है. ये फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार चीकू को जल्दी पकाने के लिए खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है? ऐसे में जरूरी है कि आप असली और नकली के फर्क को पहचानें ताकि स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहे.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 25 May, 2025 | 05:26 PM
1 / 6चीकू स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी मददगार होता है. इसमें फाइबर, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में सहायक हैं.

चीकू स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही शरीर को तुरंत एनर्जी देने में भी मददगार होता है. इसमें फाइबर, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन सुधारने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में सहायक हैं.

2 / 6चीकू को जल्दी पकाने के लिए कई बार कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये केमिकल शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं जो कि लिवर, किडनी ओर नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं.

चीकू को जल्दी पकाने के लिए कई बार कैल्शियम कार्बाइड जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. ये केमिकल शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं जो कि लिवर, किडनी ओर नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं.

3 / 6प्राकृतिक रूप से पके चीकू के छिलके पर हल्के दाग-धब्बे हो सकते हैं और इनका रंग थोड़ा फीका होता है. वहीं केमिकल से पके चीकू अधिक चमकदार, एकसमान रंग के और देखने में अधिक आकर्षक लगते हैं.

प्राकृतिक रूप से पके चीकू के छिलके पर हल्के दाग-धब्बे हो सकते हैं और इनका रंग थोड़ा फीका होता है. वहीं केमिकल से पके चीकू अधिक चमकदार, एकसमान रंग के और देखने में अधिक आकर्षक लगते हैं.

4 / 6अगर चीकू में हल्की, मीठी खुशबू आ रही है तो वह प्राकृतिक रूप से पका है. लेकिन यदि चीकू में कोई गंध नहीं है या उसमें तेज, कृत्रिम या रासायनिक गंध महसूस हो, तो समझिए उसमें केमिकल्स का इस्तेमाल हुआ है.

अगर चीकू में हल्की, मीठी खुशबू आ रही है तो वह प्राकृतिक रूप से पका है. लेकिन यदि चीकू में कोई गंध नहीं है या उसमें तेज, कृत्रिम या रासायनिक गंध महसूस हो, तो समझिए उसमें केमिकल्स का इस्तेमाल हुआ है.

5 / 6नेचुरल चीकू खाने में मीठा, रसीला और संतुलित स्वाद वाला होता है. वहीं केमिकल से पका हुआ चीकू अक्सर फीका, कसैला या कड़वा लग सकता है, जिससे इसका स्वाद खराब हो जाता है.

नेचुरल चीकू खाने में मीठा, रसीला और संतुलित स्वाद वाला होता है. वहीं केमिकल से पका हुआ चीकू अक्सर फीका, कसैला या कड़वा लग सकता है, जिससे इसका स्वाद खराब हो जाता है.

6 / 6एक ग्लास पानी में थोड़ा बुझा हुआ चूना डालें और उसमें चीकू का टुकड़ा डालें. अगर पानी का रंग बदलता है या बुलबुले उठते हैं, तो समझिए फल केमिकल से पकाया गया है. यह घरेलू तरीका काफी असरदार है.

एक ग्लास पानी में थोड़ा बुझा हुआ चूना डालें और उसमें चीकू का टुकड़ा डालें. अगर पानी का रंग बदलता है या बुलबुले उठते हैं, तो समझिए फल केमिकल से पकाया गया है. यह घरेलू तरीका काफी असरदार है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 May, 2025 | 05:26 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Assam Election 2026 Bjp Amit Shah 3 Big Promises For Farmers From Msp To Subsidy Check Here

11,000 रुपये सालाना से MSP गारंटी तक, असम चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, किसानों के लिए किए ये 3 बड़े वादे!

Up Cabinet Meeting 70 Years After India Pakistan Partition Cm Yogi Made Major Announcement Granting Land Rights

UP Cabinet Meeting: भारत-पाकिस्तान बंटवारे के 70 साल बाद CM योगी का बड़ा ऐलान, हजारों परिवारों को जमीन का हक और खेती मजबूत

Unseasonal Rains Have Destroyed Up To 80 Percent Crops In A Dozen Villages In Haryana

बेमौसम बारिश से 80 फीसदी तक फसल बर्बाद, भूपेंद्र हुड्डा ने मुआवजे को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Agriculture Conference Focus Heavily Pulses Oilseeds And Natural Farming New Technology Provide Significant Benefits Farmers

कृषि सम्मेलन में दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर बड़ा फोकस, नई तकनीक से किसानों को मिलेगा फायदा

Cm Yogi Adityanath Cabinet Makes Major Announcement Farmers With Irrigation Projects And Power Relief Boosting Profits

CM Yogi की कैबिनेट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान, सिंचाई परियोजनाओं और बिजली राहत से बढ़ेगा मुनाफा तेजी

Iran Israel War Wheat Rice Stocks Food Exports Affected Indian Government

ईरान-इजरायल जंग के बीच केंद्र का बड़ा ऐलान- जरूरत से ज्यादा है गेहूं और चावल का स्टॉक.. स्थिति पर है नजर