खेती को फायदे का सौदा बनाने पर खर्च होंगे 550 करोड़, हाईब्रिड किस्में विकसित होंगी

यूपी में खेती-किसानी को फायदे का सौदा बनाने के लिए केंद्र सरकार 550 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है. योगी सरकार का फोकस दालों समेत विभिन्न खाद्यान्न फसलों की नई हाईब्रिड किस्मों पर है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 27 Apr, 2025 | 07:37 PM

उत्तर प्रदेश में खेती किसानी को फायदे का सौदा बनाने के लिए डिजिटल खेती को भी नए रूप में बढ़ावा दिया जाएगा. खेती के डिजिटलीकरण के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे. इसी कड़ी में यूपी में खेती-किसानी को फायदे का सौदा बनाने के लिए केंद्र सरकार 550 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है. योगी सरकार का फोकस दालों समेत विभिन्न खाद्यान्न फसलों की नई हाईब्रिड किस्मों पर है. इसी के साथ पैदावार बढ़ाने और फसलों को बीमारियों और कीड़ों के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाने की भी तैयारी है. सिंचाई और जल बचत उपकरण के साथ कृषि मशीनरी को भी उत्तर प्रदेश सरकार विकसित करेगी. डबल इंजन की सरकार इन योजनाओं के सहारे गांवों में खुशहाली लाने की पूरी तैयारी कर रही है.

जैव-फोर्टिफाइड किस्मों की फसलों पर रहेगा जोर

केंद्र सरकार ने यूपी के लिए कृषोन्नति योजना के अंतर्गत राशि आवंटन की है. जिसमें 2025-26 के लिए केंद्र की तरफ से 550 करोड़ से अधिक की राशि दी जाएगी. केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत धनराशि खर्च करती है. इसके तहत जैव-फोर्टिफाइड किस्मों की फसलों, जलवायु के अनुकूल और हाइब्रिड उपज पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इन फसलों की खेती करने वाले जिलों को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कितनी राशि दी जाएगी, इसकी रणनीति भी बनाई जाएगी. इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से मुख्य सचिव के साथ कृषि सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र भी भेजा गया है.

केंद्र सरकार की तरफ से आवंटित राशि

उत्तर प्रदेश में कृषि विस्तार के लिए 14000 लाख रुपए, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के लिए 13129 लाख, बागवानी के एकीकृत विकास के मिशन के लिए 8500 लाख, बीज के लिए 2200 लाख, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन के लिए 4100 लाख, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम के लिए 66 लाख, राष्ट्रीय बांस मिशन के लिए 400 लाख, डिजिटल कृषि के लिए 12609 लाख. आवंटित की गई इस राशि को मिलाया जाए तो उत्तर प्रदेश के लिए कुल मिलाकर 550 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है.

डिजिटल खेती से आएगा बदलाव

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य के कृषि में बड़ा बदलाव लाएगा. किसानों को डिजिटल खेती से जोड़कर प्रदेश में डिजिटल खेती से बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बदलाव से प्रदेश के किसान सशक्त और स्वावलंबी बनेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों की आय बढ़ाने में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 Apr, 2025 | 07:37 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Odisha Approves Proposal To Introduce New Agricultural Marketing Law

खत्म होगी पुरानी मंडी व्यवस्था! नए कृषि विपणन कानून लाने के प्रस्ताव को मंजूरी.. किसानों को सीधा फायदा

Modi Cabinet Approves National Investment Policy For Urea 2026 To Boost Domestic Production

यूरिया को लेकर मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, नई निवेश नीति को मंजूरी से किसानों को राहत मिलेगी

Haryana Government Approved 712 New Projects For 2026 27 Fiscal Year Drinking Water And Sewerage System

हरियाणा में जल सुविधाओं की बड़ी सौगात! 712 परियोजनाओं को मंजूरी, शहरों और गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा

Agriculture Commissioner Pk Singh Said Skilled Workers Shortage May Slow India Bio Agriculture Solutions Push And Agri Sector Growth

एग्री सेक्टर में ट्रेंड युवाओं की भारी कमी बनी मुसीबत, मॉडर्न खेती में शिफ्टिंग टाइम ज्यादा लग रहा

Rajasthan Dungarpur Hundreds Farmers Not Received Pm Kisan Yojana 23rd Installment Benefit

राजस्थान में सैकड़ों किसानों को अभी तक नहीं मिली पीएम किसान की 23वीं किस्त, खाते में नहीं आए 2000 रुपये

Maharashtra Loan Waiver Scheme Not Implemented Yet Now Causing Distress To Farmers Said Opposition

4 महीने में 10 बार कर्ज माफी की घोषणा पर लागू अब तक नहीं, फिर एक माह बढ़ने से किसान मुश्किल में