ये है दुनिया का सबसे महंगा आम! हजार-दो हजार नहीं… एक किलो की कीमत लाखों में, जानें खासियत

गर्मियों में आम हर किसी की थाली का राजा होता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा आम भी मौजूद है जो स्वाद से ज्यादा अपनी कीमत के लिए सुर्खियों में रहता है. यह कोई आम फल नहीं, बल्कि एक लग्जरी प्रोडक्ट जैसा माना जाता है, जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं. गहरे लाल रंग, शानदार मिठास और बेहद सीमित उत्पादन के कारण यह आम दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं मियाजाकी आम के बारे में. आइए आगे जानते हैं इस लग्जरी फल की वो खास बातें, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा आम बनाती हैं.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 6 May, 2026 | 05:08 PM
1 / 6मियाजाकी आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. इसकी कीमत इसकी दुर्लभता, सीमित उत्पादन और हाई-क्वालिटी स्वाद की वजह से इतनी ज्यादा होती है.

मियाजाकी आम को दुनिया का सबसे महंगा आम माना जाता है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 2 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. इसकी कीमत इसकी दुर्लभता, सीमित उत्पादन और हाई-क्वालिटी स्वाद की वजह से इतनी ज्यादा होती है.

2 / 6यह आम अपने गहरे लाल-बैंगनी रंग की वजह से बाकी सभी किस्मों से बिल्कुल अलग दिखता है. जापान में इसे ‘ताइयो-नो-तामागो’ यानी ‘सूर्य का अंडा’ कहा जाता है, क्योंकि इसका रंग उगते सूरज जैसा नजर आता है. इसका स्वाद बेहद मीठा, जूसी और क्रीमी टेक्सचर वाला होता है.

यह आम अपने गहरे लाल-बैंगनी रंग की वजह से बाकी सभी किस्मों से बिल्कुल अलग दिखता है. जापान में इसे ‘ताइयो-नो-तामागो’ यानी ‘सूर्य का अंडा’ कहा जाता है, क्योंकि इसका रंग उगते सूरज जैसा नजर आता है. इसका स्वाद बेहद मीठा, जूसी और क्रीमी टेक्सचर वाला होता है.

3 / 6यह आम सबसे पहले 1980 के दशक में जापान के मियाजाकी शहर में विकसित किया गया था. अब इसकी थोड़ी-बहुत खेती भारत के कुछ राज्यों में भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी यह आम बड़े पैमाने पर आसानी से उपलब्ध नहीं होता है.

यह आम सबसे पहले 1980 के दशक में जापान के मियाजाकी शहर में विकसित किया गया था. अब इसकी थोड़ी-बहुत खेती भारत के कुछ राज्यों में भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी यह आम बड़े पैमाने पर आसानी से उपलब्ध नहीं होता है.

4 / 6इस आम के पौधे की कीमत ज्यादा होने के साथ-साथ इसकी देखभाल भी काफी संवेदनशील होती है. शुरुआत में किसानों को डर था कि यह भारतीय मौसम में सफल होगा या नहीं, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी सफल पैदावार के संकेत मिल रहे हैं.

इस आम के पौधे की कीमत ज्यादा होने के साथ-साथ इसकी देखभाल भी काफी संवेदनशील होती है. शुरुआत में किसानों को डर था कि यह भारतीय मौसम में सफल होगा या नहीं, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी सफल पैदावार के संकेत मिल रहे हैं.

5 / 6मियाजाकी आम की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम पैदावार है. सीमित मात्रा में उत्पादन होने के कारण बाजार में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती है, जिससे इसकी कीमत लगातार ऊंची बनी रहती है.

मियाजाकी आम की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम पैदावार है. सीमित मात्रा में उत्पादन होने के कारण बाजार में इसकी डिमांड बहुत ज्यादा रहती है, जिससे इसकी कीमत लगातार ऊंची बनी रहती है.

6 / 6कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जो किसान पारंपरिक खेती से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं, उनके लिए यह आम बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. सही देखभाल और छोटे स्तर से शुरुआत करके किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, जो किसान पारंपरिक खेती से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं, उनके लिए यह आम बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. सही देखभाल और छोटे स्तर से शुरुआत करके किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़