पीएम किसान को लेकर बड़ी खबर, मंत्री ने संसद में दिया बड़ा बयान.. जानें कब आएगी 22वीं किस्त
पीएम-किसान योजना की राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में जारी की जाती है. इस साल का बड़ा अपडेट यह है कि किसान आईडी का महत्व बढ़ गया है, जिसे सरकार की किसान-रजिस्ट्री पहल के तहत शुरू किया गया है.
PM Kisan: पूरे देश में लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 22 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी 22वीं किस्त जारी करने को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. पर कहा जा रहा है कि फरवरी या मार्च महीने में 22वीं किस्त जारी की जा सकती है. इसी बीच केंद्र सरकार ने पीएम किसान को लेकर बड़ी खबर दी है. केद्र सरकार ने कहा है कि पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 21 किश्तों में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को वितरित की गई है. इससे किसानों को सीधा फायदा पहुंचा है.
दरअसल, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि पीएम किसान योजना फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की वित्तीय मदद के लिए शुरू की थी. इसके तहत हर किसान को सालाना 6,000 रुपये का लाभ तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 21 किस्तों में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को वितरित की है. मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मदद से यह लाभ सीधे सभी किसानों तक पहुंचता है. सभी भुगतान सीधे लाभार्थियों के आधार-आधारित बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किए जाते हैं.
किसान आईडी का बढ़ा महत्व
पीएम-किसान योजना की राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में जारी की जाती है. इस साल का बड़ा अपडेट यह है कि किसान आईडी का महत्व बढ़ गया है, जिसे सरकार की किसान-रजिस्ट्री पहल के तहत शुरू किया गया है. कई राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए यह आईडी अनिवार्य है, हालांकि अभी पूरे देश में इसे हर जगह लागू नहीं किया गया है. किसान आईडी से लाभार्थियों की पहचान सही तरीके से होगी, डुप्लीकेशन रोका जा सकेगा और वित्तीय सहायता सही किसानों तक पहुंचेगी.
e-KYC अब भी जरूरी
किसान आईडी के साथ-साथ सभी पीएम-किसान लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य है. अगर किसान e-KYC पूरा नहीं करते या रिकॉर्ड अपडेट नहीं करते हैं, तो अगली किस्त मिलने में देरी हो सकती है. सरकार ने प्रक्रिया आसान बनाने के लिए OTP-आधारित और फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC भी शुरू किया है.
पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए जरूरी काम
- e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करें
- अपने बैंक खाते से आधार लिंक करें
- जमीन और रजिस्ट्रेशन की जानकारी अपडेट करें
- अपने राज्य में अगर जरूरत हो तो किसान आईडी प्राप्त करें
फेस ऑथेंटिकेशन से PM किसान e-KYC कैसे करें?
- किसान पीएम किसान e-KYC अब मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए कर सकते हैं
- सबसे पहले Google Play Store से PM-KISAN मोबाइल ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करें
- पीएम किसान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऐप में लॉग-इन करें
- Beneficiary Status पेज पर जाएं
- अगर e-KYC स्टेटस ‘No’ दिखे, तो e-KYC पर क्लिक करें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और चेहरे की स्कैनिंग की अनुमति दें
- फेस स्कैन सफल होते ही e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी